लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला में राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास मामले में छह ‘आतंकवादी’ गिरफ्तार, ड्रोन से हुआ था हमला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 6, 2018 02:26 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मादुरो के लाइव टेलीविजन भाषण के दौरान उन पर विस्फोटक भरे ड्रोन से हमला किया गया।

Open in App

कराकस, 6 अगस्त: वेनेजुएला सरकार ने आज कहा कि उसने विस्फोटकों से लदे ड्रोनों के इस्तेमाल से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या के कथित प्रयास के मामले में छह ‘‘आतंकवादियों ’’ को गिरफ्तार किया है। गृह एवं न्याय मंत्री नेस्टर रेवेरोल ने सरकारी टेलीविजन पर गिरफ्तारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कई वाहन जब्त किये गये हैं और कराकस में कई होटलों पर छापे मारे गये हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मादुरो के लाइव टेलीविजन भाषण के दौरान उन पर विस्फोटक भरे ड्रोन से हमला किया गया। इससे घटनास्थल पर आग भी लग गई। इसके बाद फायर फाइटर्स को बुलाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक जहां हमला हुआ है, वहां आसपास के घरों में कुछ खिड़कियों के शीशे भी टूटे मिले हैं।  

इस घटना की पुष्टि करते हुए वेनेजुएला के सूचना मंत्री जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया कि यह मादुरो पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा, जब राष्ट्रपति भाषण दे रहे थे उसी दौरान हमला किया गया है। हालांकि राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन 7 जवान घायल हो गए थे।

Agency Inputs

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल