लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण शुरू, राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रक्रिया से बनाई दूरी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 12:58 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है जबकि यह प्रकिया इतनी जल्दी शुरू होने की उम्मीद उनके प्रशासन के कुछ अधिकारियों को भी नहीं थी। हालांकि, इस प्रक्रिया से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प स्वयं नदारद हैं जबकि उनके सहयोगियो को उम्मीद है कि यह उनकी विरासत के एक अहम हिस्से के तौर पर पेश किया जा सकता है।

ट्रम्प ने तुरंत टीका विकसित करने और वितरण करने के लिए सरकारी अभियान ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ की शुरुआत इस वसंत ऋतु में व्हाइट हाउस के प्रसिद्ध रोज़ गार्डन में अपने समर्थकों की भारी भीड़ के बीच की थी।

आज अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पांच दिन बीत चुके हैं पर ट्रम्प को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया है। उन्होंने खुद टीका नहीं लगवाया है और इस अवधि में उन्होंने केवल दो बार ट्वीट किया है।

इस बीच, उपराष्ट्रपति माइक पेंस मुख्य भूमिका में दिख रहे हैं। उन्होंने इस सप्ताह टीका उत्पादन संयंत्र का दौरा किया। वह शुक्रवार की सुबह टेलीविजन चैनलों के सीधा प्रसारण के दौरान कैमरे के सामने कोविड-19 का टीका लेने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैक्कोनेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे अगले कुछ दिनों में कोविड-19 का टीका लगवाएंगे।

ट्रम्प तीन नवंबर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में हार के बाद से ही खामोश हैं और लोगों की आकांक्षा उलटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने टीकाकरण का सार्वजनिक चेहरा बनने की योजना अस्वीकार कर दी। ट्रम्प के साथ होने वाली बातचीत की जानकारी रखने वालों ने बताया कि राष्ट्रपति ने लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए टीका विकसित करने वाली प्रयोगशालाओं और उत्पादन केंद्र जाकर वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों को धन्यवाद देने के प्रस्ताव भी अस्वीकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी