लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 12:20 IST

सूची में 10 सितंबर, 2023 को मोदी द्वारा बाइडन को भेंट किया गया ‘‘लकड़ी का संदूक, स्कार्फ, जार के साथ केसर, चायपत्ती के लिए लकड़ी का डिब्बा’’ शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत 562 अमेरिकी डॉलर है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी सरकारी स्रोतों से प्राप्त उपहारों की एक विस्तृत सूची पेश की है।शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सितंबर 2023 में नयी दिल्ली की यात्रा की थी।मोदी ने ‘‘पश्मीना शॉल’’ भेंट की थी जिसका अनुमानित मूल्य 2,969 अमेरिकी डॉलर है।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन समेत विभिन्न अमेरिकी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य भारतीय सरकारी अधिकारियों द्वारा भेंट किए गए उपहारों की एक सूची जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के कार्यालय (ऑफिस ऑफ द चीफ ऑफ प्रोटोकॉल) ने ‘‘विदेशी सरकारी स्रोतों से प्राप्त उपहारों’’ की एक विस्तृत सूची पेश की है।

मंत्रालय ने बताया कि इस सूची में भौतिक उपहारों के साथ-साथ यात्रा उपहार या न्यूनतम मूल्य से अधिक मूल्य के यात्रा व्यय की रिपोर्ट भी शामिल है...

कैलेंडर वर्ष 2024 (1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक) के लिए न्यूनतम मूल्य 480 अमेरिकी डॉलर है। सूची में 10 सितंबर, 2023 को मोदी द्वारा बाइडन को भेंट किया गया ‘‘लकड़ी का संदूक, स्कार्फ, जार के साथ केसर, चायपत्ती के लिए लकड़ी का डिब्बा’’ शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत 562 अमेरिकी डॉलर है।

इसमें बताया गया कि संदूक, स्कार्फ, जार और डिब्बे को अमेरिकी राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआरए) को हस्तांतरित कर दिया गया जबकि नष्ट होने वाली वस्तुओं -केसर और चाय-को अमेरिका गुप्तचर सेवा की नीतियों के ‘‘अनुसार निस्तारित’’ कर दिया गया। बाइडन ने भारत द्वारा आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सितंबर 2023 में नयी दिल्ली की यात्रा की थी।

मोदी ने 16 जुलाई, 2024 को बाइडन को ‘‘स्टर्लिंग सिल्वर धातु का ट्रेन सेट’’ दिया जिसका अनुमानित मूल्य 7,750 अमेरिकी डॉलर है। इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला जिल बाइडन को 21 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने ‘‘पश्मीना शॉल’’ भेंट की थी जिसका अनुमानित मूल्य 2,969 अमेरिकी डॉलर है।

यह शॉल भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दी गई। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की ओर से उस समय राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक रहे जेकब सुलिवन को दिए गए उपहार का भी उल्लेख है। रिकॉर्ड में बताया गया है कि 28 अगस्त 2024 को डिब्बे के साथ भेंट किए गए कश्मीरी पश्मीना स्कार्फ का अनुमानित मूल्य 599 अमेरिकी डॉलर है।

इसे सामान्य सेवा प्रशासन (जीएसए) को हस्तांतरित किया गया है। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने ‘‘भगवान कृष्ण रासलीला चांदी का डिब्बा’’ भेंट किया। इस उपहार का अनुमानित मूल्य 1,330 अमेरिकी डॉलर है और इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है।

हैरिस के पति डगलस एमहॉफ को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने ‘कफ-लिंक’ भेंट किए जिनका अनुमानित मूल्य 585.65 अमेरिकी डॉलर है। इन्हें भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 24 नवंबर 2022 को उस समय के अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को ‘‘शिव नटराज कांस्य प्रतिमा’’ भेंट की थी जिसकी अनुमानित कीमत 3,700 अमेरिकी डॉलर है और इसका सामान्य सेवा प्रशासन (जीएसए) को हस्तांतरण लंबित है।

टॅग्स :अमेरिकादिल्लीडोनाल्ड ट्रंपजो बाइडननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?