लाइव न्यूज़ :

टीके के निर्माण पर भारत के साथ अमेरिका का काम लोगों की जान बचा रहा है -डीएफसी प्रमुख

By भाषा | Updated: October 23, 2021 11:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) के प्रमुख डेविड मारचिक ने भारत की अपनी यात्रा से पहले कहा कि भारत ‘‘टीके का पावरहाउस’’ है और टीके के निर्माण में देश के साथ अमेरिका के काम करने से लोगों की जिंदगियां बच रही हैं।

डीएफसी अमेरिका का विकास बैंक है जो दुनियाभर में विकासशील देशों में निवेश करता है। डीएफसी के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ मारचिक के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त प्रतिनिधिमंडल 24 से 26 अक्टूबर तक भारत की यात्रा करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत डीएफसी की 2.3 अरब डॉलर से अधिक धन राशि के निवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा साझेदार है। उन्होंने हाल में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमारे पास महत्वाकांक्षी योजना है। हम आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने और अमेरिका तथा भारत के बीच संबंध मजबूत करने के लिए भारत के साथ काम करने को लेकर बहुत, बहुत उत्साहित हैं।’’

डीएफसी के सीओओ अभी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर रहे हैं जहां से उनके भारत आने का कार्यक्रम है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर डीएफसी लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। टीके के निर्माण पर भारत के साथ हमारा काम लोगों की जिंदगियां बचा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत टीके का पावरहाउस है। उसके पास इस क्षेत्र में बहुत नवोन्मेषी और रचनात्मक कंपनियां हैं। वे बड़ी संख्या में टीकों का उत्पादन कर रहे हैं। महामारी से निपटने के लिए निश्चित तौर पर भारत एक अहम हिस्सा है।’’

मारचिक ने कहा कि भारत का एक अरब टीकाकरण का लक्ष्य तय करना असाधारण है। उन्होंने कहा कि डीएफसी का ध्यान खासतौर पर चार क्षेत्रों- जलवायु, स्वास्थ्य, इक्विटी और लैंगिक अवसरों तथा प्रौद्योगिकी पर है। जाहिर तौर पर ये भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए चार अहम क्षेत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा