लाइव न्यूज़ :

अफगानों को अपने सैन्य प्रतिष्ठानों में शरण देगा अमेरिका

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 अगस्त (एपी) अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने कहा कि देश के तीन सैन्य प्रतिष्ठानों में हजारों की संख्या में अफगानों को अस्थाई रूप से शरण देने के लिए योजना बनायी जा रही है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को कहा कि प्रतिष्ठानों में 22,000 अफगान और उनके परिवार रह सकते हैं। किर्बी ने इस संबंध में किसी स्थान विशेष की जानकारी नहीं दी। सप्ताहांत में तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा कर लिये जाने के पहले से ही दुभाषियों और अन्य भूमिकाओं में अमेरिका की मदद करने वाले हजारों अफगान देश छोड़ने का प्रयास कर रहे थे। दरअसल, अमेरिका ने देश से अपने सभी सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की थी। एबीसी के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर किर्बी ने कहा कि अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्रालय साथ मिलकर जितनी जल्दी संभव हो सके ज्यादा से ज्यादा अमेरिकियों और अफगानों को वहां से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। किर्बी ने कहा कि हजारों अमेरिकी सैनिक अफगनिस्तान पहुंच रहे हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लक्ष्य से वे अगले कुछ सप्ताह तक वहीं रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा