लाइव न्यूज़ :

US-ईरान तनाव पर बोले ट्रंप, मिसाइल हमले में नहीं हुई किसी अमेरिकी की मौत, सुलेमानी को पहले ही मार देना चाहिए था

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 8, 2020 22:14 IST

ईरान की ओर से यह मिसाइल हमला गत सप्ताह अमेरिका द्वारा ईरान के सबसे महत्वपूर्ण जनरल कासिम सुलेमानी को मारने के जवाब में किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में मिसाइल हमले के बाद ट्रंप ने कहा ‘सब ठीक है’ सुलेमानी पर हमले का आदेश शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपईरान के साथ संघर्ष के मुद्दे पर बुधवार को संबोधित करते हुए कहा है कि ईरान को हमारे साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। मिसाइल हमले को लेकर ट्रंप ने कहा कि किसी भी अमेरिकी नागरिक की मौत नहीं हुई है। हमारे सैन्य ठिकाने पर थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगातार लागू रहेंगे। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ट्रंप ने कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी को हमें पहले ही मार देना चाहिए था, हमने देरी की। ट्रंप ने कहा ईरान के द्वारा की जा रही हिंसा से खाड़ी में शांति नहीं आएगी। ट्रंप ने कहा है कि हमें मीडिल ईस्ट से तेल की जरूरत नहीं है, हम पहले से ही दुनिया के नंबर वन तेल उत्पादक हैं। 

ईरान परमाणु शक्ति बनने का सपना छोड़ दे:  ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान का परमाणु शक्ति बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन को अमेरिका का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी अमेरिका के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था। उन्होंने कहा कि हमने बगदादी को भी मार दिया था। 

जनरल सुलेमानी ‘‘क्रूर आतंकवादी’’ - ट्रंप

जनरल सुलेमानी को ‘‘क्रूर आतंकवादी’’ बताते हुए ने कहा, ‘‘ ईरानी सरकार की ओर से कल रात किए गए हमले में एक भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है।’’ट्रंप ने कहा, ‘‘ हाल के दिनों में वह (सुलेमानी) अमेरिकी ठिकानों पर नए हमलों की योजना बना रहे थे लेकिन हमने उन्हें रोक दिया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ सुलेमानी को हटाकर हमने आतंकवादियों को एक सख्त संदेश दिया है। अगर आप अपने जीवन को महत्व देते हैं तो आप हमारे लोगों के जीवन को खतरे में नहीं डालेंगे।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘ सुलेमानी के हाथ अमेरिकी और ईरानियों के खून से सने हुए थे।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस्लामिक स्टेट को खत्म करने के लिए ईरान से ‘साथ काम करने का आह्वान’ करते हुए कहा कि आईएस के सरगना अबू बकर अल बगदादी को मार गिराना ईरान के लिए ‘अच्छा’ है। 

ईरानी नेताओं और लोगों को सीधा संदेश देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन सभी के साथ शांति के लिए तैयार है, जो शांति चाहते हैं।  ट्रंप ने कहा, ‘‘ ईरान के नेताओं और लोगों के लिए, हम चाहते हैं कि आपका शानदार भविष्य हो जिसके आप हकदार हैं।’’ 

ईरान द्वारा कल रात (7 जनवरी 2020) में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर किये गए मिसाइल हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया है। हालांकि ईरान के मिसाइल हमले के बाद ट्रंप ने एक ट्वीट करके कहा था कि ‘‘सब कुछ ठीक है।’’ 

उल्लेखनीय है कि ईरान की ओर से यह मिसाइल हमला गत सप्ताह अमेरिका द्वारा ईरान के सबसे महत्वपूर्ण जनरल कासिम सुलेमानी को मारने के जवाब में किया गया था। पेंटागन ने कहा कि प्रारंभिक आकलन से यह संकेत मिला है कि ईरान द्वारा इराक में उन दो ठिकानों पर मिसाइल हमले में कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ है जहां अमेरिकी सैनिक हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा