लाइव न्यूज़ :

ट्रंप को वोट नहीं देंगे भारतीय अमेरिकी वोटर्स, राष्ट्रपति पद के संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बाइडेन को दिया समर्थन

By भाषा | Updated: October 29, 2019 12:19 IST

भारतीय-अमेरिकी और अन्य एशियाई-अमेरिकी और प्रशांत द्वीप समूह (एएपीआई) बाइडेन के लिए फोन बैंकों, प्रचार, सामुदायिक कार्यक्रम चलाने और धन एकत्रित करने की गतिविधियों के लिए नेटवर्क के सदस्यों की भर्ती करेगा.

Open in App
ठळक मुद्देएएपीआई के सदस्यों ने 26 अक्टूबर को लास वेगास में ‘बाइडेन के लिए एएपीआई’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया।पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ही एक ऐसे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं जो 2020 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मात दे सकते हैं

अमेरिका में 2020 में होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी और अन्य एशियाई देशों के अमेरिकी मतदाताओं ने संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन का साथ देने का मन बना लिया है। भारतीय-अमेरिकी और अन्य एशियाई-अमेरिकी और प्रशांत द्वीप समूह (एएपीआई) के सदस्यों ने 26 अक्टूबर को लास वेगास में ‘बाइडेन के लिए एएपीआई’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया।

सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ ‘बाइडेन के लिए एएपीआई’ वास्तव में एशियाई-अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह समर्थकों का एक राष्ट्रीय नेटवर्क है, जो बाइडेन की तमाम उपलब्धियों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करने और मध्यम वर्ग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उनके दृष्टिकोण के प्रचार के लिए काम कर रहा है। ’’

उसने कहा कि ‘बाइडेन के लिए एएपीआई’ फोन बैंकों, प्रचार, सामुदायिक कार्यक्रम चलाने और धन एकत्रित करने की गतिविधियों के लिए नेटवर्क के सदस्यों की भर्ती करेगा, उन्हें प्रशिक्षण देगा और तैनात करेगा। '

बाइडेन फॉर प्रेसिडेंट 2020' समूह के राष्ट्रीय वित्त समिति के सदस्य अजय जैन भूटोरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ही एक ऐसे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं जो 2020 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मात दे सकते हैं।’’ एएपीआई एक नस्लीय समूह के तौर पर तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

साथ ही यह सबसे विविध समुदायों में से एक है, जो 50 अलग-अलग जातीय समूहों और 100 भाषाओं का प्रतिनिधित्व करता है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?