लाइव न्यूज़ :

ट्रंप प्रशासन ने बनाई चाइनीज एयरलाइंस को ब्लॉक करने की योजना, 16 जून से नहीं हो पाएगी यात्रा

By सुमित राय | Updated: June 3, 2020 21:32 IST

चीन द्वारा अमेरिकी एयरलाइंस को फिर से शुरू करने से रोकने के बाद अमेरिका ने चीनी एयरलाइंस को ब्लॉक करने की योजना बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप प्रशासन ने बुधवार को चीनी एयरलाइंस को अमेरिका में उड़ान भरने से रोक दिया है।अमेरिका ने 16 जून से चीनी एयरलाइंस की सभी यात्री उड़ानों को रोकने का फैसला किया है।अमेरिका ने चीन द्वारा अमेरिकी एयरलाइंस को फिर से शुरू करने से रोकने के बाद यह फैसला किया।

दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिका और चीन के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने चीनी एयरलाइंस पर रोक लगाने की योजना बनाई है। अमेरिका ने चीन द्वारा अमेरिकी एयरलाइंस को देशों के बीच सेवा फिर से शुरू करने से रोकने के बाद यह फैसला किया है।

ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को चीनी एयरलाइंस को अमेरिका में उड़ान भरने से रोक दिया है। अमेरिका के परिवहन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने 16 जून से चीनी एयरलाइंस की सभी यात्री उड़ानों को रोकने का फैसला किया है। इसके बाद दोनों तरफ से किसी भी तरह की हवाई यात्रा नहीं हो पाएगी।

बता दें कि चीन ने इस हफ्ते अमेरिका की युनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान सेवा शुरू करने की अनुमति नहीं दी थी। इसी के बाद अमेरिका की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

कोरोना वायरस की वजह से इन विमान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था, क्योंकि ये वुहान प्रांत से परिचालित होती थी, जहां से कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू हुआ था। अमेरिका के परिवहन विभाग ने कहा कि चीन ने दोनों देशों के बीच अनुबंध का उल्लंघन किया है।

टॅग्स :अमेरिकाचीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा