लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कांग्रेस अभी हासिल नहीं कर सकती डोनाल्ड ट्रंप का वित्तीय रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: July 10, 2020 05:32 IST

अमेरिकी की शीर्ष अदालत ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई में इस मामले में टेलीफोन के जरिए दलीलें सुनी थीं और निर्णय के लिए आज की तारीख निर्धारित की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस अभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वित्तीय रिकॉर्ड हासिल नहीं कर सकती।कांग्रेस एक साल से अधिक समय से ट्रंप के वित्तीय रिकॉर्ड की मांग कर रही है।

वाशिंगटनः अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस अभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वित्तीय रिकॉर्ड हासिल नहीं कर सकती। कांग्रेस एक साल से अधिक समय से ट्रंप के वित्तीय रिकॉर्ड की मांग कर रही है, जबकि ट्रंप इससे इनकार करते चले आ रहे हैं। उच्चतम न्यायालय में दो के मुकाबले सात मतों से आदेश आया जिसे ट्रंप के लिए अल्पकालिक जीत कहा जा सकता है। 

देश की शीर्ष अदालत ने मामले को वापस निचली अदालतों में भेज दिया और ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे यह पता चले कि मामले का समाधान अंतत: कब होगा। शीर्ष अदालत ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई में इस मामले में टेलीफोन के जरिए दलीलें सुनी थीं और निर्णय के लिए आज की तारीख निर्धारित की थी। 

ट्रंप से संबंधित वित्तीय रिकॉर्ड कंपनी ‘मजार्स यूएसए’ के पास हैं जिसने कहा है कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करेगी। फैसला तब आया जब अदालत ने एक अभियोजक की इस मांग को बरकरार रखा जिसमें कहा गया था कि ट्रंप के वित्तीय रिकॉर्ड को जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए जिसमें उन महिलाओं को किया गया भुगतान भी शामिल है जिन्होंने दावा किया था कि ट्रंप के साथ उनके संबंध थे।

शीर्ष अदालत ने ट्रंप के वकीलों और न्याय विभाग की इस दलील को खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति को पद पर रहते हुए जांच से छूट प्राप्त है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल