हैती के लिये अमेरिका के विशेष दूत ने पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:27 IST2021-09-23T20:27:12+5:302021-09-23T20:27:12+5:30

US special envoy for Haiti resigns | हैती के लिये अमेरिका के विशेष दूत ने पद से इस्तीफा दिया

हैती के लिये अमेरिका के विशेष दूत ने पद से इस्तीफा दिया

पोर्ट-ओ-प्रिंस, 23 सितंबर (एपी) हैती के लिये अमेरिका के विशेष दूत डेनियल फूटे ने बड़े पैमाने पर हैती के प्रवासियों को निष्कासित कर देश वापस भेजे जाने के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फूटे को जुलाई में हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था।

उन्होंने लिखा, ''मैं हैती के हजारों शरणार्थियों और अवैध अप्रवासियों को हैती निर्वासित करने के अमेरिका के अमानवीय कृत्य को सही नहीं मानता। हैती एक ऐसा देश है जहां अमेरिकी अधिकारियों को सशस्त्र गिरोहों से जीवन को होने वाले रोजमर्रा के खतरे के कारण सुरक्षित परिसरों में कैद रहना पड़ता है। हैती के लिए हमारा नीतिगत दृष्टिकोण बहुत ही त्रुटिपूर्ण है, और मेरी नीतिगत सिफारिशों को नजरअंदाज तथा खारिज कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US special envoy for Haiti resigns

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे