लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: मार गिराया गया चौथा अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, कहीं ये एलिंयस तो नहीं? यूएस वायुसेना के जनरल ने दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: February 13, 2023 08:28 IST

अमेरिकी हवाई क्षेत्र में अन आईडेंटिफाई ऑब्जेक्ट देखे जाने के लगातार मामलों के बीच अमेरिकी वायु सेना के जनरल ने कहा है कि वे एलियंस की संभावना से इनकार नहीं करते हैं।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना के उत्तरी अमेरिकी हवाई क्षेत्र की देखरेख करने वाले जनरल ने कहा है कि वे लगातार अन आईडेंटिफाई ऑब्जेक्ट देखे जाने और उन्हें मार गिराने के सामने आ रहे मामले में एलियंस या अन्य किसी वजह को इनकार नहीं करेंगे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या पूरे मामले में उन्होंने अंतरिक्ष के एलियंस की संभावना से इनकार किया है, जनरल ग्लेन वानहर्क ने कहा, 'मैं इंटेलीजेंस और काउंटरइंटेलीजेंस को इस बारे में पता लगाने दूंगा पर मैंने किसी भी चीज से इनकार नहीं किया है।'

यूएस नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) और नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख वैनहर्क ने कहा, 'इस बिंदु पर हम हर खतरे या संभावित खतरे का आकलन करना जारी रखेंगे, इसे पहचानने का प्रयास करेंगे, जो उत्तरी अमेरिका तक पहुंचता है।'

एक हफ्ते में चौथी बार दिखा 'जासूस'

बता दें कि अमेरिका-कनाडा सीमा के पास हूरोन झील के ऊपर रविवार को एक और अन आईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को देखा गया, जिसे अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया। पिछले एक हफ्ते में इस तरह की ये चौथी घटना है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट में तार जैसा कुछ लटका हुआ था। साथ ही बताया गया कि यह ऑब्जेक्ट कोई सैन्य खतरा पैदा करने वाला नहीं था और न ही इसमें जासूसी की क्षमता थी लेकिन यह घरेलू हवाई यातायात में हस्तक्षेप कर सकता था।

सबसे पहले एक गुब्बारानुमा चीज देखे जाने की बात सामने आई थी। अमेरिका के अनुसार यह चीन का था और जासूसी के इरादे से अमेरिकी आसमान में दाखिल हुआ था। हालांकि चीन ने इसे मौसम विज्ञान से जुड़ा गुब्बारा बताया था और कहा था कि संभवत: यह रास्ता भटकककर अमेरिका में दाखिल हुआ। अमेरिकी वायुसेना ने इसे दक्षिण कैरोलाइना के तट के पास मार गिराया गया था।

इसके बाद यूएस एफ-22 लड़ाकू विमान ने शनिवार को कनाडा के आसमान में उड़ रहे अज्ञात सीलिंडरनुमा आकृति वाली वस्तु को मार गिराया था। वहीं, एक दिन पहले ही शुक्रवार को इसी तरह की वस्तु को अलास्का समुद्री क्षेत्र के पास मार गिराया गया था।

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल