लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः वायुसेना की पूर्व पायलट का किया था सीनियर अफसर ने रेप, अब जाकर बयां किया पीड़िता ने दर्द

By नियति शर्मा | Updated: March 7, 2019 19:19 IST

मारथा मैकसेली ने मिलिट्री में होने वाले यौन हमलों पर कहा, "वह कई सालों तक चुप रहीं, लेकिन बाद में उनके करियर में सेना के कई घोटाले और अप्रीय घटनाएं के सामने आईं, जिसके बाद उन्होंने महसूस किया कि कुछ लोगों को यह बताने की जरूरत है कि वे भी एक पीड़ित थीं।"

Open in App
ठळक मुद्दे मारथा मैकसेली यूएस एयर फोर्स में काम करते समय यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। मारथा मैकसेली ने कभी यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई।52 वर्षीय मारथा मैकसेली यूएस सीनेटर हैं।

अमेरिका एयर फोर्स की पहली महिला लड़ाकू पायलट और मौजूदा सिनेटर मारथा मैकसेली ने मिलिट्री में होने वाले यौन हमलों पर बुधवार को एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान उनका भी रेप हुआ हैं और यह रेप उनके सीनियर अधिकारी ने किया। 52 साल की मारथा मैकसेली का कहना था कि इसके बारे में उन्होंने कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इन सब के लिए वो खुद को और व्यवस्था को दोषी मानती हैं।

सीनेट सुनवाई के दौरान मारथा मैकसेली ने कहा, "मेरा रेप एक सीनियर अफसर ने किया था, यह सभी अपराधी अपने पदों का गलत फायदा उठाते हैं। लेकिन, हमने ऐसे अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। हालांकि जो लोग ऐसा करते हैं वो बहादुर होते हैं।" 

उन्होने कहा, "अधिकतर महिलाओं और पुरुषों की तरह उन्हें भी सिस्टम पर भरोसा नहीं था। उन्होंने हर बात पर खुद को दोषी ठहराया, कई बार खुद को शर्मिंदगी और परेशानी में पाया। उन्हें लगता था, वे मजबूत हैं पर कई बार उन्होंने अपने आप को शक्तिहीन महसूस किया।" हांलाकि, मारथा मैकसेली ने किसी भी अपराधी का नाम नहीं लिया। वे यूएस एयर फोर्स में 26 साल तक काम कर चुकी हैं। 

मारथा मैकसेली ने मिलिट्री में होने वाले यौन हमलों पर कहा, "वह कई सालों तक चुप रहीं, लेकिन बाद में उनके करियर में सेना के कई घोटाले और अप्रीय घटनाएं के सामने आईं, जिसके बाद उन्होंने महसूस किया कि कुछ लोगों को यह बताने की जरूरत है कि वे भी एक पीड़ित थीं।"

मैकसेली के इस बयान के बाद अमेरिकी वायुसेना की प्रवक्ता कैप्टेन कैर्री वोल्पे ने कहा, "मारथा मैकसेली ने एयर फोर्स में रहते हुए जो भी अनुभव किया है उसके लिए हमें खेद है। हम मारथा और हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं जिसने यौन हमलों को सहा हैं।"

बता दें, यौन उत्पीड़न अमेरिकी सेना में कई बार रिपोर्ट किया जा चुका है। दो साल पहले यह मुद्दा बड़े पैमाने पर तब सामने आया था जब अमेरिकी जल सेना ने महिलाओं की नग्न तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की थीं।

टॅग्स :रेपअमेरिकायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?