लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन को आड़े हाथों लिया, तुलसी गबार्ड के समर्थन में सामने आए

By भाषा | Updated: October 22, 2019 13:25 IST

अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने क्लिंटन का नाम लिए बगैर ट्वीट किया, ‘‘तुलसी गबार्ड ने देश की रक्षा में जीवन को समर्पित किया। लोग मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं लेकिन तुलसी को किसी देश के हाथों की कठपुतली बताना अपमानजनक है।’

Open in App
ठळक मुद्देसैंडर्स पिछले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार थे।बीते कुछ दिन से गबार्ड पर रूस के इशारे पर काम करने के आरोप लग रहे हैं।

अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की दावेदार तुलसी गबार्ड के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने गबार्ड को रूस के इशारे पर काम करने वाली विदेशी बताने को लेकर पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को आड़े हाथों लिया है।

वेरमोंट से सीनेटर सैंडर्स ने एक ट्वीट में हवाई से हिंदू सांसद गबार्ड की सैन्य पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए इन आरोपों को बेहद अपमानजनक बताया। उन्होंने क्लिंटन का नाम लिए बगैर ट्वीट किया, ‘‘तुलसी गबार्ड ने देश की रक्षा में जीवन को समर्पित किया। लोग मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं लेकिन तुलसी को किसी देश के हाथों की कठपुतली बताना अपमानजनक है।’’

सैंडर्स पिछले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। बीते कुछ दिन से गबार्ड पर रूस के इशारे पर काम करने के आरोप लग रहे हैं। क्लिंटन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान गबार्ड पर आरोप लगाया था कि रूस उनकी ‘मदद’ कर रहा है, ताकि वह राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभर सकें।

पूर्व विदेश मंत्री ने जाहिर तौर पर गबार्ड का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी नजर (रूस की) ऐसे व्यक्ति पर है जो फिलहाल डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की प्राइमरी दौड़ में हैं और रूस उनकी मदद कर रहा है।’’ गबार्ड (38) ने जवाब में ट्वीट करते हुए क्लिंटन को भ्रष्ट बताया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गबार्ड के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने के लिए क्लिंटन को खरी खरी सुनाई थी। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल