Ukrain Crisis: रूस की ओर से बढ़ते आक्रमण की आशंका के बीच अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन के समर्थन में पारित किया प्रस्ताव

By मनाली रस्तोगी | Published: February 18, 2022 12:19 PM2022-02-18T12:19:10+5:302022-02-18T13:13:21+5:30

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव जारी है। इसी क्रम में अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें यूक्रेन पर संभावित रूसी हमले के खिलाफ लोकतांत्रिक और स्वतंत्र यूक्रेन के समर्थन की बात कही गई है। 

US Senate passes resolution to support Ukraine against possible Russian invasion | Ukrain Crisis: रूस की ओर से बढ़ते आक्रमण की आशंका के बीच अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन के समर्थन में पारित किया प्रस्ताव

Ukrain Crisis: रूस की ओर से बढ़ते आक्रमण की आशंका के बीच अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन के समर्थन में पारित किया प्रस्ताव

Highlightsयूक्रेन और रूस के बीच तनाव जारी है। ऐसे में दुनियाभर के तमाम देश इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।इस बीच अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है।इस प्रस्ताव में यूक्रेन पर संभावित रूसी हमले के खिलाफ लोकतांत्रिक और स्वतंत्र यूक्रेन के समर्थन की बात कही गई है। 

मॉस्को: यूक्रेन और रूस के बीच तनाव जारी है। ऐसे में दुनियाभर के तमाम देश इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात को अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें यूक्रेन पर संभावित रूसी हमले के खिलाफ लोकतांत्रिक और स्वतंत्र यूक्रेन के समर्थन की बात कही गई है। 

रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक, सीनेट ने यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त घातक और गैर-घातक सुरक्षा सहायता सहित राजनीतिक, राजनयिक और सैन्य सहायता प्रदान करके अपनी क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने के लिए यूक्रेन की सरकार के निरंतर प्रयासों का समर्थन करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से यूरोप में शांति बहाल करने के लिए यूक्रेन पर आक्रमण के मामले में रूस पर भारी जुर्माना लगाने का आह्वान किया गया है।

स्पूतनिक के अनुसार, रूसी संघ के खिलाफ जंग छेड़ने या सैन्य ताकत के इस्तेमाल जैसी बातें इस प्रस्ताव में नहीं की गई हैं। इसके अलावा प्रस्ताव में अमेरिकी सेना के यूक्रेन में प्रवेश की इजाजत देने के लिए प्राधिकरण बनाने जैसा भी कुछ मौजूद नहीं है। बता दें कि पश्चिमी देश यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना के जमावड़े का हवाला देते हुए रूस पर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि वह यूक्रेन के खिलाफ हमले की तैयारी कर रहा है। 

हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने मंगलवार को कहा था कि मॉस्को यूक्रेन के साथ सीमा से अपने कुछ बलों को वापस बुला रहा है। मालूम हो, रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने की किसी भी योजना का लगातार खंडन किया है। इसके साथ ही उसने इस बात पर भी जोर दिया है कि रूसी सीमाओं के पास नाटो की बढ़ती उपस्थिति से उसकी अपनी सुरक्षा खतरे में है।

Web Title: US Senate passes resolution to support Ukraine against possible Russian invasion

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे