लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-ईरान मामलाः यूएस ने जब्त किए चार तेल टैंकर, तेल मंत्री बोले-iran का ना तो जहाज था ना ही पेट्रोल

By भाषा | Updated: August 17, 2020 20:55 IST

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि उसने ईरान के तेल को वेनेजुएला ले जा रहे चार टैंकरों को पकड़ा। अमेरिका ने ईरान और वेनेजुएला पर दबाव और बढ़ाने की कवायद के तहत यह कदम उठाया । पहले से ही दोनों देशों के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्द्धसरकारी ‘इसना’ समाचार एजेंसी के मुताबिक तेल मंत्री बिजान नामदार जंगानेह ने कहा कि ‘‘ग्राहक को तेल बेचा गया और इसका भुगतान भी मिल गया।’’ अमेरिका ने ईरानी पेट्रोल को जब्त करने का दावा किया लेकिन मालवाहक जहाज ईरान से जा चुका था। ईरान का ना तो जहाज था ना ही पेट्रोल।ईरान के अधिकारी वेनेजुएला के साथ मजबूत संबंधों की वकालत कर रहे हैं। ईरान ने अमेरिकी पाबंदी के कारण ईंधन की किल्लत का सामना कर रहे वेनेजुएला को कई टैंकर भेजे हैं।

तेहरानः ईरान के तेल मंत्री ने सोमवार को कहा कि अमेरिका द्वारा पिछले सप्ताह जब्त किए गए चार तेल टैंकर ईरान के नहीं थे। साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से जहाजों को जब्त करने का कोई अधिकार नहीं है।

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि उसने ईरान के तेल को वेनेजुएला ले जा रहे चार टैंकरों को पकड़ा। अमेरिका ने ईरान और वेनेजुएला पर दबाव और बढ़ाने की कवायद के तहत यह कदम उठाया । पहले से ही दोनों देशों के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं।

अर्द्धसरकारी ‘इसना’ समाचार एजेंसी के मुताबिक तेल मंत्री बिजान नामदार जंगानेह ने कहा कि ‘‘ग्राहक को तेल बेचा गया और इसका भुगतान भी मिल गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका ने ईरानी पेट्रोल को जब्त करने का दावा किया लेकिन मालवाहक जहाज ईरान से जा चुका था। ईरान का ना तो जहाज था ना ही पेट्रोल।’’ ईरान के अधिकारी वेनेजुएला के साथ मजबूत संबंधों की वकालत कर रहे हैं। ईरान ने अमेरिकी पाबंदी के कारण ईंधन की किल्लत का सामना कर रहे वेनेजुएला को कई टैंकर भेजे हैं।

ईरान पर हथियार पाबंदी को नहीं मिला विस्तार, इजराइल ने की निंदा

ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंध का नवीकरण नहीं करने के फैसले की इजराइल के नेताओं ने शनिवार को निंदा की और कहा कि इस फैसले से पश्चिम एशिया में ईरान की आक्रामकता को बढ़ावा मिलेगा। ईरान पर अनिश्चितकाल के लिए हथियार पाबंदी लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव को 15 सदस्यीय संरा सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को गिरा दिया था।

प्रस्ताव का केवल डोमिनिक गणराज्य ने समर्थन किया जबकि रूस तथा चीन ने इसका विरोध किया। बाकी के 11 सदस्य मतदान से दूर रहे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मतदान के प्रति नाराजगी जताई और कहा, ‘‘ईरान के आतंकवाद तथा आक्रामकता से क्षेत्र तथा पूरी दुनिया की शांति को खतरा है। हथियार बिक्री का विरोध करने के बजाए सुरक्षा परिषद इसे बढ़ावा दे रही है।’’ उन्होंने कहा कि इजराइल अमेरिका के साथ सहयोग करता रहेगा। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पईरानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?