लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ ने कहा-भारत है अमेरिका का बड़ा साझेदार

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2020 03:31 IST

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कई सारे चीनी ऐप पर पाबंदी लगाने के भारत के फैसले का भी हवाला दिया । भारत ने पिछले महीने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था ।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका का बड़ा साझेदार है ।भारत ने पिछले महीने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था ।

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका का बड़ा साझेदार है । उन्होंने कहा कि चीन के साथ सीमा पर टकराव समेत कई मुद्दों पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी अक्सर बातचीत होती रहती है।

पोम्पिओ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत एक बड़ा साझेदार है। वे हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। मेरे समकक्ष विदेश मंत्री के साथ मेरा बड़ा अच्छा संबंध है। विभिन्न मुद्दों पर हमारी अक्सर बातचीत होती है । चीन के साथ लगती सीमा पर टकराव के संबंध में भी हमारे बीच चर्चा हुई ।

चीनी दूरसंचार ढांचे से वहां पैदा होने वाले खतरे को लेकर भी हमारी बातचीत हुई।’’ पोम्पिओ ने कई सारे चीनी ऐप पर पाबंदी लगाने के भारत के फैसले का भी हवाला दिया । भारत ने पिछले महीने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था ।

इससे पहले अमेरिका चीन पर लगातार हमलावर हो रहा है। बुधवार को सीमा विवाद को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि चीन का कोई भी पड़ोसी देश ऐसा नहीं है जिसके साथ उसका सीमा विवाद न हो। हाल में ही चीन ने भूटान के साथ भी अपने सीमा विवाद का जिक्र किया है। उन्होंने लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर भारत के जवाबी कार्रवाई की भी जमकर तारीफ की।

पोम्पियो ने कहा, 'सभी अघोषित कम्युनिस्ट शासकों की तरह बीजिंग भी किसी दुश्मन से ज्यादा अपने लोगों की आजाद सोच से डरता है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ विश्वसनीयता की बड़ी समस्या है। वे दुनिया को इस वायरस के बारे में असलियत बताने में असफल रहे जिसकी वजह से सैकड़ों हजारों लोगों की मौत हुई।'

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल