लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा- इराकी नेता अपने देश में चाहते हैं अमेरिकी सेना की मौजूदगी

By भाषा | Updated: January 14, 2020 12:21 IST

हालांकि, पोम्पिओ ने कहा कि उन्होंने इराक के करीब 50 नेताओं के साथ बातचीत में अलग ही बात सुनी। पोम्पिओ ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक फोरम में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वे सार्वजनिक रूप से ऐसा नहीं करेंगे लेकिन निजी तौर पर वे सभी इस बात का स्वागत करते हैं कि अमेरिका अब भी आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान चलाए हुए है।’’

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी फिर न उभरे और इराकियों को संप्रभुता तथा आजादी हासिल करने का अवसर मिले जो ज्यादातर इराकी चाहते हैं। पोम्पिओ ने कहा कि उन्होंने शिया बहुल नेताओं समेत इराक में सभी पृष्ठभूमियों के नेताओं से बात की थी जिनके ईरान से धार्मिक संबंध हैं।  

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को कहा कि इराकी नेताओं ने उन्हें निजी तौर पर बताया है कि वे अमेरिकी सेना की मौजूदगी का समर्थन करते हैं। बगदाद हवाईअड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के एक शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद इराक की संसद ने गत सप्ताह विदेशी सेनाओं के आमंत्रण को रद्द करने के लिए वोट दिया।

हालांकि, पोम्पिओ ने कहा कि उन्होंने इराक के करीब 50 नेताओं के साथ बातचीत में अलग ही बात सुनी। पोम्पिओ ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक फोरम में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वे सार्वजनिक रूप से ऐसा नहीं करेंगे लेकिन निजी तौर पर वे सभी इस बात का स्वागत करते हैं कि अमेरिका अब भी आतंकवाद के खिलाफ अपना अभियान चलाए हुए है।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी फिर न उभरे और इराकियों को संप्रभुता तथा आजादी हासिल करने का अवसर मिले जो ज्यादातर इराकी चाहते हैं। पोम्पिओ ने कहा कि उन्होंने शिया बहुल नेताओं समेत इराक में सभी पृष्ठभूमियों के नेताओं से बात की थी जिनके ईरान से धार्मिक संबंध हैं।  

टॅग्स :अमेरिकाईरानइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा