लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कोहराम! अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1997 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 20, 2020 06:57 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस की महामारी की वजह से 'फूड पैंट्री' की मांग बढ़ गई है। इसका संचालन स्वयंसेवक करते हैं और इसके जरिए जरूरतमंदों को मुफ्त में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। कोरोना वायरस की वजह से लाखों लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और ऐसे में 'फूड पैंट्री' की मांग बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटों में 1997 लोगों की जानें गई हैं। यह जानकारी जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।

अमेरिका में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में ही हुई है। अब यह आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने नागरिकों को आश्वस्त कर रहे हैं कि अमेरिका सुरंग के अंत में रोशनी देखने के बहुत करीब है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी के लिखा है कि अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटों में 1997 लोगों की जानें गई हैं। यह जानकारी जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है। इसी के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 40,000 को पार गई। देश में 40,585 लोगों की मौत हुई है जिनमें से आधे मामले न्यूयॉर्क से हैं।  इधर, अमेरिका में कोरोना वायरस की महामारी की वजह से 'फूड पैंट्री' की मांग बढ़ गई है। इसका संचालन स्वयंसेवक करते हैं और इसके जरिए जरूरतमंदों को मुफ्त में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। कोरोना वायरस की वजह से लाखों लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और ऐसे में 'फूड पैंट्री' की मांग बढ़ गई है। 

एक से दो लाख लोगों की मौत के शुरुआती अनुमान के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई कि मृतकों की संख्या इससे कहीं कम और 65,000 के आसपास रह सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के साथ जो हुआ वह भयावह है। दुनियाभर के 184 देशों के साथ जो हुआ वह भयानक है। यह भयावह चीज है और इसकी कोई वजह नहीं है। यह फिर कभी नहीं होना चाहिए। इस युद्ध में अंतिम जीत अमेरिका की वैज्ञानिक प्रतिभा से ही संभव होगी।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सामने आयी चुनौतियों के चलते अमेरिका में 2.2 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने वाले क्षेत्र जैसे यात्रा और पर्यटन बदहाल हैं। देश की 33 करोड़ की आबादी का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा घरों में कैद है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये दो हजार अरब डॉलर का राहत पैकेज पेश किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल