लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर बोले- पिता दोबारा जीत सकते हैं चुनाव, 50 प्रतिशत भारतीय-यूएस मतदाता साथ

By भाषा | Updated: August 3, 2020 14:33 IST

उल्लेखनीय है कि लगातार दूसरा कार्यकाल प्राप्त करने की कोशिश कर रहे 74 वर्षीय ट्रम्प् का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार 77 वर्षीय जो बाइडेन से है।

Open in App
ठळक मुद्देदावा किया गया है कि इन राज्यों के 50 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी मतदाता विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से अलग होकर उनके पिता की ओर रुख कर रहे हैं।राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा और कई ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं कि बाइडेन ट्रम्प के मुकाबले कई अंकों से बढ़त बनाए हुए हैं।जूनियर ट्रम्प वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में पिता की जीत सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने कहा कि उनके पिता को अहम राज्यों में चुनावी संघर्ष में बढ़त हासिल है और इसकी वजह से वह नवंबर में होने चुनाव में वह दोबारा जीत हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने ओपेड को रेखांकित किया जिसमें दावा किया गया है कि इन राज्यों के 50 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी मतदाता विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से अलग होकर उनके पिता की ओर रुख कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लगातार दूसरा कार्यकाल प्राप्त करने की कोशिश कर रहे 74 वर्षीय ट्रम्प् का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार 77 वर्षीय जो बाइडेन से है।

इस साल तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा और कई ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं कि बाइडेन ट्रम्प के मुकाबले कई अंकों से बढ़त बनाए हुए हैं। जूनियर ट्रम्प वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में पिता की जीत सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी और करीब साढे़ तीन साल से इसे जारी रखे हुए हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न राज्यों की लड़ाई में अहम बढ़त से ट्र्रम्प की 2020 में जीत सुनिश्चित हो सकती है।’’

इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकन न्यूज वेबसाइट पर ट्रम्प समर्थक अल मैसन द्वारा ओपेड पर लिखे लेख को भी साझा किया। इस लेख के मुताबिक पूरे अमेरिका में रिपब्लकन पार्टी उम्मीदवार ट्रम्प को दसियों हजार मत मिल सकते हैं। जूनियर ट्रम्प के ट्वीट के बाद ट्रम्प विजय वित्तीय समिति के मानद सह अध्यक्ष मैसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने अपने मंथन से निष्कर्ष निकाले हैं और ट्रम्प समर्थकों के प्रशंसा के और डेमोक्रेटिक के भय के बुलबुले तैर रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ह्यूस्टन में हुए कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ का संदर्भ देते हुए मैसन ने लिखा, ‘‘स्वयं और मेरे शोध दल के सदस्यों द्वारा सहकर्मियों और सहयोगियों से बातचीत में एक परिपाटी स्पष्ट है कि भारतीय अमेरिकी पहली बार महसूस करते हैं और साथ ही स्वीकार भी करते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा उनका सम्मान किया जाता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘अमेरिका-भारत संबंधों को अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐतिहासिक समर्थन और भारतीयों तक पहुंचने के ट्रम्प के लगातार अभियान का नतीजा है कि संभावित भारतीय अमेरिकी मतदाताओं में उनका समर्थन और लोकप्रियता बढ़ी है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा