लाइव न्यूज़ :

Ukraine Crisis: अमेरिकी नागरिकों से जो बाइडेन ने की अपील, कहा- जल्द छोड़ें यूक्रेन, बिगड़ सकते हैं हालात

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 11, 2022 10:48 IST

यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपील की है कि वो जितनी जल्दी हो सके यूक्रेन को छोड़ दें।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपील की हैउनका कहना है कि अमेरिकी नागरिक जितनी जल्दी हो सके यूक्रेन को छोड़ दें

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुरुवार को यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से अपील की है कि वो जितनी जल्दी हो सके यूक्रेन को छोड़ दें। राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेन में हालात बहुत अलग हैं, जिसकी वजह से यहां चीजें तेजी से बदल सकती हैं। NBC को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को अब यूक्रेन से चले आना चाहिए। 

बाइडेन ने कहा- दुनिया की बड़ी सेनाओं संग कर रहे काम

अपनी बात को जारी रखते हुए बाइडेन ने कहा, "हम दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक के साथ काम कर रहे हैं। यह एक बहुत ही अलग स्थिति है और चीजें जल्दी से बदल सकती हैं।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका इससे पहले भी ये दावा कर चुका है कि यूक्रेन पर रूस कभी भी आक्रमण कर सकता है। यही नहीं, मॉस्को को इससे पहले भी बाइडेन संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर चेता चुके हैं। साथ ही, नाटो सहयोगियों की मदद के लिए अमेरिका ने अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का फैसला भी किया है। 

बाइडन ने जर्मनी के चांसलर से की थी मुलाकात

बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते सोमवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की थी। इस दौरान बाइडन ने शोल्ज को आगाह किया था कि अगर यूक्रेन पर रूस ने हमला किया तो अहम गैस पाइपलाइन 'नोर्ड स्ट्रीम 2' (nord stream 2) को बाधित कर दिया जाएगा। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि केवल अमेरिका और उसके सहयोगी ही हमले की बातें कर रहे हैं। 

टॅग्स :यूक्रेनअमेरिकाजो बाइडनरूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट