लाइव न्यूज़ :

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन पर लगाया आरोप, कहा- अभी भी कोरोना महामारी की उत्पत्ति पर जरूरी जानकारी नहीं दी जा रही

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 28, 2021 09:34 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस मामले में चीन पर आरोप लगाया कि चीन कोरोना महामारी की उत्पत्ति को लेकर पारदर्शिता नहीं बरत रहा है और जरूरी जानकारी भी साझा नहीं कर रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन पर जानकारी साझा न करने का लगाया आरोप बाइडेन ने कहा कि चीन ने अभी तक वायरस की उत्पत्ति को लेकर पारदर्शी जानकारी नहीं दी अमेरिकी एजेंसियों ने कोरोना को जैव-हथियार मनाने से किया इनकार

बीजिंग : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को चीन पर कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने में पारदर्शिता न बरतने और वायरस की उत्पत्ति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करने को लेकर आरोप लगाया है । उनकी यह टिप्पणी तब आई , जब  अमेरिकी खुफिया विभाग की ओर से कहा गया कि उन्हें नहीं लगता है  कोरोना वायरस एक जैव-हथियार के रूप में लाया गया है । 

अमेरिका ने कोरोना को जैव-हथियार मनाने से किया इनकार

 संयुक्त राज्य अमेरिका  की ओर से कहा गया कि वह इस तथ्य पर विश्वास नहीं करता है कि चीनी अधिकारियों को इस घातक कोरोना वायरस के बारे में पहले से जानकारी थी , जिसने 4.5 मिलियन से अधिक लोगों को काल के गाल में धकेल दिया ।

 चीन महत्वपूर्ण जानकारी साझा नहीं कर रहा 

बाइडेन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इस महामारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में मौजूद है, फिर भी शुरू से ही, चीन में सरकारी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समुदाय के सदस्यों को इसे एक्सेस करने से रोक रहे हैं । चीन ने आजतक पीआरसी पारदर्शिता की ओर से बुलावे को अस्वीकार किया है और वह अभी भी जानकारी साझा नहीं कर रहा है जबकि महामारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । 

हालांकि, वैश्विक समुदाय वायरस की उत्पत्ति पर भिन्न सोच है । चार जांच एजेंसियों और यूएस नेशनल इंटेलिजेंस काउंसिल ने इसे  केवल एक जानवर से निकले प्राकृतिक बीमारी के रूप में माना है जबकि एक का कहना है कि  यह लैब से लीक हुआ वायरस है ।  बिडेन ने आश्वासन दिया कि अमेरिका बीजिंग को विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ सहयोग करने और प्रकोप पर अधिक जानकारी साझा करने के लिए सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगा । 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पास इस महामारी की पूरी जानकारी और लेखा-जोखा होना चाहिए और सारी जानकारी देनी होगी ।  

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा