लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, अपने फायदे के लिए देश को धोखा देने का आरोप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 08:12 IST

अमेरिकी संसद की स्पीकर पेलोसी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग जांच शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाभियोग जांच की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा, “PRESIDENTIAL HARASSMENT!” ट्रंप पर आरोप है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ धोखा किया है।

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने मंगलवार को घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संसद महाभियोग जांच शुरू की जाएगी। ट्रंप पर आरोप है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ धोखा किया है।

स्पीकर पेलोसी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने संविधान का गंभीर उल्लंघन किया है। ट्रंप की जवाबदेही तय होगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है।' राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी डेमोक्रेट को चुनौती दे चुके हैं। महाभियोग जांच की घोषणा के बाद उन्होंने कहा, “PRESIDENTIAL HARASSMENT!” ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा कि संयुक्त राष्ट्र में कितना महत्वपूर्ण दिन है। बहुत सारे काम और सफलताएं हैं। लेकिन डेमोक्रेट जानबूझकर इसे खराब करना चाहते हैं।

इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की जांच कराने के लिए उक्रेन के नेता पर दबाव डालने की कोशिश के आरोप में महाभियोग के खतरे को सोमवार को खारिज कर दिया था। ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वे डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों की धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं? इस पर राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रहा हूं।’’

गौरतलब है कि अमेरिकी मीडिया में आई खबरों में बताया गया है कि एक खुफिया समुदाय ‘व्हिसलब्लोअर’ ने एक रिपोर्ट दायर की है जिसमें बताया गया है कि ट्रंप ने फोन पर बातचीत के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर दबाव डालने की कथित रूप से कोशिश की थी। 

ट्रंप ने पुष्टि की है कि फोन पर बिडेन के परिवार के ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर चर्चा की थी, लेकिन उन्होंने जेलेंस्की पर किसी प्रकार का दबाव डालने से इनकार किया है। न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमारी फोन कॉल अच्छी रही।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल