लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- चीन को देंगे कड़ा संदेश

By भाषा | Updated: September 22, 2020 13:11 IST

मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में दुनिया की नजर उनके तरफ है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके पास चीन के लिए ‘‘कड़ा संदेश’’ है।डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन कोविड-19 को रोकने में नाकाम रहने, चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए चीन की आलोचना करता रहा है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान चीन को ‘‘कड़ा संदेश’’ देने की योजना है। ट्रम्प कोरोना वायरस वैश्विक महामारी, अमेरिका एवं चीन के बीच तनावपूर्ण संबंधों और उत्तर कोरिया एवं ईरान के खतरों की समस्या से ऐसे समय में घिरे हुए हैं, जब अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं।

ट्रम्प ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके पास चीन के लिए ‘‘कड़ा संदेश’’ है। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। हालांकि ट्रम्प ने अपने संबोधन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

अपने प्रशासन की शुरुआत में ट्रम्प ने फ्लोरिडा क्लब में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मेजबानी की थी, लेकिन अब व्यापार को लेकर दोनों नेताओं के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। ट्रम्प प्रशासन कोविड-19 को रोकने में नाकाम रहने, चुनाव में हस्तक्षेप करने और अमेरिका में जासूसी करने जैसे मामलों को लेकर ‘चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी’ की निंदा करता रहा है।

इससे पहले ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सभी संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध पुन: लागू किए जाने की घोषणा की। हालांकि इस कदम को दुनिया के अन्य अधिकतर देशों ने अवैध बताकर खारिज किया है।

व्हाइट ने संयुक्त राष्ट्र में ट्रम्प के भाषण के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस भाषण में ट्रम्प द्वारा इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बीच कराए गए समझौतों को रेखांकित किए जाने की संभावना हैं। ट्रम्प अपने भाषण में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का भी जिक्र कर सकते हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?