लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तूफान प्रभावित टेक्सास और लुइसियाना राज्यों का दौरा किया

By भाषा | Updated: August 30, 2020 10:38 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तूफान प्रभावित टेक्सास और लुइसियाना राज्यों का दौरा किया और तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया। अमेरिका के इतिहास में आने वाले सर्वाधिक शक्तिशाली तूफान में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तूफान प्रभावित टेक्सास और लुइसियाना राज्यों का शनिवार को दौरा किया और तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया।तूफान पांचवी श्रेणी के तूफान में तब्दील होने से कुछ ही मील प्रति घंटे की दूरी पर है और अमेरिका के इतिहास में आने वाले सर्वाधिक शक्तिशाली तूफान में से एक है।

ह्यूस्टन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तूफान प्रभावित टेक्सास और लुइसियाना राज्यों का शनिवार को दौरा किया और तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया। तूफान लौरा चौथे श्रेणी के तूफान के रूप में खाड़ी तट पर पहुंचा और इसके कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवांए चलीं और मकान और घर तबाह हो गए।

तूफान पांचवी श्रेणी के तूफान में तब्दील होने से कुछ ही मील प्रति घंटे की दूरी पर है और अमेरिका के इतिहास में आने वाले सर्वाधिक शक्तिशाली तूफान में से एक है। ट्रंप ने लुइसियाना के लेक चार्ल्स और टेक्सास के ऑरेंज का दौरा किया साथ ही लोगों से मुलाकात की जो कि श्रेणी चार तूफान से उबरने में लगे हैं। तूफान गुरुवार को यहां पहुंचा था। ट्रंप चेननॉल्ट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के कुछ समय बाद ही तूफान लौरा के मद्देनजर क्षेत्र में काजुन नौसेना के कामों का जायजा लेने के लिए लेक चार्ल्स के एक गोदाम में पहुंचे।

गोदाम में जरूरतमंद लोगों के लिए संभवत: सामान का भंडार था। लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स, फेमा के निदेशक पीट गेयनोर और गृह सुरक्षा विभाग के कार्यवाहक मंत्री चाड वुल्फ उनके साथ थे। ट्रंप ने लेक चार्ल्स में कहा, "हमें जो भी आपूर्ति करना पड़े हम करेंगे....।

हम आपका ख्याल रखेंगे।" उन्होंने कहा, "यह एक जबरदस्त शक्तिशाली तूफान था।" राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा के दौरान कहा, ‘‘हमें लुइसियाना की देखभाल करनी है। हमें टेक्सास की देखभाल करनी है।’’ राष्ट्रपति ने नुकसान का जायजा लेने के लिए ‘मरीन वन’ से लेक चार्ल्स से ऑरेंज के लिए उड़ान भरी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट