लाइव न्यूज़ :

तानाशाह किम के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की सरजमीं पर रखा कदम, ऐसा करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2019 12:59 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तानाशाह किम जोंग उन के साथ उत्तर कोरिया की सरजमीं पर कमद रखा है। किसी पुराने शत्रु राष्ट्र में जाने वाले ट्रंप अमेरिका के पहले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तानाशाह किम जोंग उन के साथ उत्तर कोरिया की सरजमीं पर कमद रखा है। किसी पुराने शत्रु राष्ट्र में जाने वाले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा था कि किम जोंग-उन अगर दक्षिण कोरिया की सीमा पर उनसे मुलाकात करते हैं, तो उन्हें उनके साथ उत्तर कोरिया की धरती पर कदम रखने में ‘‘कोई दिक्कत नहीं है’’।

असैन्यकृत क्षेत्र में किम के साथ मुलाकात के समय उत्तर कोरिया की ओर कदम रखने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा, ‘‘ जी हां बिल्कुल मैं जाऊंगा। मैं ऐसा करने में सहज महसूस करूंगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’’ 

रविवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यकृत क्षेत्र में रविवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से ‘‘हाथ मिलाने के लिए’’ मुलाकात की पुष्टि की। ट्रम्प ने दोनों नेताओं के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘हम डीएमजेड सीमा पर जा रहे हैं और मैं वहां किम से मुलाकात करूंगा। मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। हमने अच्छे संबंध विकसित किए हैं।’’

वहीं कोरियाई प्रायद्वीप में कायम तनाव को लेकर वह जल्दबाजी में नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि यह बैठक बेहद छोटी होगी। हनोई में फरवरी में बेनतीजा रही शिखर वार्ता की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ बस हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन करेंगे क्योंकि हम वियतनाम के बाद से मिले नहीं हैं।’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘यह केवल एक कदम है और संभवत: सही दिशा में उठाया गया कदम है। ’’ 

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन भी डीएमजेड जाएंगे लेकिन सबका ध्यान ट्रम्प और किम की मुलाकात पर ही रहेगा। मून ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तीसरी शिखर वार्ता आज की बैठक और बातचीत पर निर्भर करती है।’’ मून ने कहा, ‘‘तनाव की बजाय शांति कायम करने के लिए अधिक हिम्मत चाहिए होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निरंतर संवाद बहुत व्यावहारिक है और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति लाने का एकमात्र तरीका है।"

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :उत्तर कोरियाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."