लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: ट्विटर विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लगाम कसने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2020 11:23 IST

सोशल मीडिया कंपनियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने से पहले ओवल ऑफिस से ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिकी इतिहास में बोलने की आजादी पर आए सबसे बड़े खतरे से रक्षा करने के लिए उठाया गया हैयह आदेश उस घटना के दो दिन बाद आया, जब ट्विटर ने ट्रंप के दो ट्वीट को संभावित रूप से भ्रामक करार दिया था

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए सरकार की क्षमता बढ़ाने से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

सीएनएन के अनुसार, आदेश पर हस्ताक्षर करने से पहले ओवल कार्यालय से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ये बोलने की आजादी को बनाए रखने के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम है। यही नहीं, ट्रंप ने इसे अमेरिकी इतिहास में सामने आए सबसे गंभीर खतरों में से एक बताया है। मालूम हो, ये आदेश तब सामने आया है, जब हाल ही में ट्रंप के ट्वीट को ट्विटर ने संभावित रूप से भ्रामक करार दिया था।

व्हाइट हाउस के अधिकार क्षेत्र और सीमाओं को किया गया परिभाषित

ऐसे में व्हाइट हाउस के अधिकार क्षेत्र और सीमाओं को इस नए कार्यकारी आदेश में परिभाषित किया गया है। यह आदेश तकनीकी कंपनियों के साथ सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं की बढ़ती समस्या को चिह्नित करके उसे निदान के लिए प्रशासकीय क्षमताओं को आगे बढ़ाता है। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया कि आदेश के सामने कई कानूनी चुनौतियां हैं, लेकिन उन्हें यकीन है कि वे मुकदमा करेंगे। 

सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा कोर्ट में दी जा रही चुनौती

ओवल कार्यालय से ट्रंप ने कहा, 'इस आदेश को सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा कोर्ट में चुनौती दी जा रही है, क्या ऐसा नहीं है? लेकिन मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा करने जा रहे हैं।'

हालांकि, यह आदेश वाणिज्य विभाग के भीतर एक एजेंसी को निर्देशित करेगा कि वह धारा 230 के दायरे को स्पष्ट करने के लिए संघीय संचार आयोग (एफसीसी) के पास एक याचिका दायर करे। इस प्रस्ताव की पहले ही आयोग के डेमोक्रेटिक सदस्यों की ओर से  आलोचना की जा चुकी है। आदेश का एक अन्य भाग संघीय एजेंसियों को सोशल मीडिया विज्ञापन पर उनके खर्च की समीक्षा करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

टॅग्स :अमेरिकाट्विटरडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल