लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, बाइडेन एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ हैं

By भाषा | Updated: October 17, 2020 16:27 IST

ट्रंप ने फ्लोरिडा के ओकाला और जॉर्जिया के मेकन में दिये गये अपने भाषणों में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘जो बाइडेन एक आपदा है। चलो इसका सामना करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ‘‘भ्रष्ट’’ राजनीतिज्ञ हैं।ट्रंप ने फ्लोरिडा और जॉर्जिया में अपने समर्थकों से तीन नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें जीत दिलाने का आग्रह किया।

मेकन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ‘‘भ्रष्ट’’ राजनीतिज्ञ हैं। ट्रंप ने फ्लोरिडा और जॉर्जिया में अपने समर्थकों से तीन नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें जीत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वाम नियंत्रित मीडिया और बड़ी प्रौद्योगिकी कपंनियां इस चुनाव अभियान में बाइडेन के साथ खड़ी है।

ट्रंप ने फ्लोरिडा के ओकाला और जॉर्जिया के मेकन में दिये गये अपने भाषणों में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘जो बाइडेन एक आपदा है। चलो इसका सामना करते हैं।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि वह वह ऐसे ‘‘अक्षम’’ व्यक्ति से हारने के बारे में नहीं सोच सकते है। उन्होंने कहा कि ‘द न्यूयार्क पोस्ट’ द्वारा हाल ही में प्रकाशित दस्तावेजों और ई-मेल से यह साबित हुआ है कि बाइडेन एक ‘‘भ्रष्ट’’ राजनीतिज्ञ है।’’

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट द्वारा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनी के ट्विटर अकाउंट को कुछ समय के लिए बंद किए जाने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यहां प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘देखो हम क्या करते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात हम तीन नवंबर को कर सकते हैं। यही सबसे बड़ी बात है जो हम कर सकते हैं। क्योंकि मैं सिर्फ जो बाइडेन के खिलाफ नहीं चल रहा हूं, हम वामपंथी मीडिया के खिलाफ चल रहे हैं और हम बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ चल रहे हैं। और वे सब कह चुके हैं और मैंने इन बड़ी कंपनियों की ताकत के बारे में सुना है और जैसा कि आप जानते हैं, चार साल पहले वे हमारे खिलाफ थे।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘लेकिन मैं जीत गया। मैंने कहा, ‘‘वे शक्तिशाली कैसे हो सकते हैं? मैं जीता, मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया और मैं जीत गया। लेकिन अब वे पूरी तरह से सनकी हो गए हैं। उन्होंने अब ऐसे काम किए हैं जो वे भी नहीं करेंगे। और वे पकड़े गए।’’ उन्होंने अपने समर्थकों से उन्हें जीत दिलाकर इन लोगों को सबक सिखाने की अपील की। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पजो रूटअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल