लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, पीएम मोदी वास्तव में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बात नहीं करना चाहते

By भाषा | Updated: August 26, 2019 18:30 IST

जब मोदी ने पत्रकारों से कहा कि वह नेताओं को अकेले में बात करने दें तो ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, "वह (प्रधानमंत्री मोदी) वास्तव में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बात नहीं करना चाहते।" दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ा तो कमरे में मौजूद हर कोई हंस पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप और मोदी ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मीडिया से मुखातिब हुए। दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के शहर बिआरित्ज में 40 मिनट तक चर्चा हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं लेकिन वह इस भाषा में बातचीत नहीं करना चाहते।

ट्रंप ने यह बात फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत से पहले मजाकिया अंदाज में कही। दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के शहर बिआरित्ज में 40 मिनट तक चर्चा हुई। ट्रंप और मोदी ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मीडिया से मुखातिब हुए।

मोदी ने पत्रकारों के सवालों का हिंदी में जवाब दिया। इस दौरान जब मोदी ने पत्रकारों से कहा कि वह नेताओं को अकेले में बात करने दें तो ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, "वह (प्रधानमंत्री मोदी) वास्तव में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बात नहीं करना चाहते।" दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ा तो कमरे में मौजूद हर कोई हंस पड़ा।

 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा