लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा समूह के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजाः ट्रंप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2019 19:14 IST

व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या हमजा की मौत में अमेरिका की कोई भूमिका थी, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन वह हमारे देश के लिए बहुत ही खतरनाक था। वह हमारे देश के बारे में बहुत बुरी बातें कह रहा था।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलकायदा समूह के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा बिन लादेन की मौत की शनिवार को पुष्टि की। ट्रंप ने कहा कि हमजा की मौत अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में अमेरिका के आतंकवाद रोधी अभियान में हुई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलकायदा समूह के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा बिन लादेन की मौत की शनिवार को पुष्टि की।

ट्रंप ने कहा कि हमजा की मौत अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में अमेरिका के आतंकवाद रोधी अभियान में हुई। गौरतलब है कि अमेरिकी मीडिया ने एक महीने से अधिक समय पहले खुफिया अधिकारियों के हवाले से हमजा की मौत की बात कही थी।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, "अलकायदा का शीर्ष नेता और ओसामा बिन लादेन का पुत्र हमजा बिन लादेन अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में अमेरिका के आतंकवाद रोधी अभियान में मारा गया।" हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि हमजा की मौत असल में किस जगह और किन परिस्थितियों में हुई।

ट्रंप ने कहा, "हमजा बिन लादेन की मौत न केवल अल-क़ायदा को महत्वपूर्ण नेतृत्व कौशल और उसके पिता के प्रतीकात्मक संबंध से वंचित करेगी, बल्कि समूह की महत्वपूर्ण परिचालन गतिविधियों को भी कमजोर करेगी।"

उन्होंने कहा, "हमजा बिन लादेन विभिन्न आतंकवादी समूहों के साथ योजना बनाने और अंजाम देने के लिए जिम्मेदार था। हमजा की मौत की खबरें पहली बार जुलाई के अंत और अगस्त के शुरू में आई थीं। हालांकि ट्रंप ने उन खबरों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था।

'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार उसकी आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं थी। हमजा का आखिरी ज्ञात सार्वजनिक बयान 2018 में अल कायदा की मीडिया शाखा द्वारा जारी किया गया था। हमजा ने उस संदेश में सऊदी अरब को धमकी दी थी और अरब प्रायद्वीप के लोगों को विद्रोह करने के लिए कहा था।

सऊदी अरब ने इस साल मार्च में उसकी नागरिकता छीन ली थी। इस साल की शुरुआत में, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हमज़ा को अल-क़ायदा में एक "उभरता हुआ" नेता बताते हुए उसके पता-ठिकाने की सूचना देने के लिए दस लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाअफगानिस्तानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?