लाइव न्यूज़ :

12 जून को सिंगापुर में डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की होगी मुलाकात, तारीख तय

By भाषा | Updated: June 2, 2018 10:13 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,‘मैं 12 जून को सिंगापुर की यात्रा करूंगा। संबंध बन रहे है। यह एक शुरूआत होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: 12 जून को सिंगापुर में दुनिया की दो बड़े ताकतवार राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष का आमना-सामना होना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि वह 12 जून को सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए मिलेंगे। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में उत्तर कोरियाई राजदूत किम योंग चोल के साथ दो घंटे तक चली बैठक के समापन के बाद ट्रंप ने यह घोषणा की।

ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राजदूत किम योंग चोल से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान राजदूत ने उन्हें उत्तर कोरियाई नेता का पत्र सौंपा था। किम योंग चोल के व्हाइट हाउस से जाने के तुरन्त बाद ट्रंप ने कहा,‘हम 12 जून को (सिंगापुर में) किम जोंग उन के साथ बैठक करने जा रहे है। यह अंत में एक सफल प्रक्रिया होने जा रही है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,‘मैं 12 जून को सिंगापुर की यात्रा करूंगा। संबंध बन रहे है। यह एक शुरूआत होगी। मैंने यह कभी नहीं कहा कि यह एक बैठक में होगा। मुझे लगता है , एक बैठक में हमारे पास बहुत सकारात्मक परिणाम होंगे।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ,‘‘ बड़ी बात 12 जून को होगी। प्रक्रिया 12 जून को सिंगापुर में शुरू होगी।’ 

पिछले कुछ दिनों से ट्रंप और किम की मुलाकात की चर्चा जोरों पर थी। पूरी दुनियाभर की निगाह इन दो बड़े नेताओं पर टिकी हुई थी। लेकिन 24 मई को ये खबर आई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन बीच होने वाली वाली शिखर वार्ता टाल दी गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुलाकात पर फैसला लेते हुए फिलहाल के लिए टाल दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा