लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद ने प्रख्यात कर्नाटक संगीतकार अवसरला कन्याकुमारी के योगदान को स्वीकारा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:46 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 अगस्त अमेरिका में एक शीर्ष भारतवंशी सांसद ने अवसरला कन्याकुमारी को एक बेहतरीन संगीतकार बताया और कहा कि शीर्ष वायलिन वादक ने कर्नाटक संगीत परंपरा की खूबसूरती को दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के साथ साझा किया है।

भारतवंशी अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘कन्याकुमारी संगीत की एक शानदार दूत हैं, जिन्होंने दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के साथ कर्नाटक संगीत परंपरा की खूबसूरती को साझा किया।’’ प्रतिनिधि सभा में अपने संबोधन में कृष्णमूर्ति ने कहा कि वह चार जुलाई के कन्याकुमारी और उनके शिष्यों के कार्यक्रम से बेहद प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘कन्याकुमारी को कर्नाटक संगीतकारों की अगली पीढ़ी को तैयार करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। वह अपनी प्रतिभा को निखारने में अपने शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति आभार जताने के लिए बिना किसी शुल्क के अपनी सेवाएं देती हैं।’’

प्रख्यात वायलिन वादक,संगीतकार एवं भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा में गुरु,कन्याकुमारी के जीवन और प्रतिभा को सम्मानित करने की इच्छा व्यक्त करते हुए भारतवंशी अमेरिकी सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने भारतीय संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा और योगदान को देखते हुए उन्हें 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया। इसके अगले वर्ष, कन्याकुमारी को तमिलनाडु की राज्य सरकार ने कलैमामणि पुरस्कार और मद्रास संगीत अकादमी ने प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में जन्मी कन्याकुमारी ने आठ साल की उम्र में वायलिन वादक के तौर पर अपने संगीतमय जीवन की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला