लाइव न्यूज़ :

हिजबुल्ला कमांडर की जानकारी देने पर एक करोड़ डॉलर का इनाम, अमेरिका ने 2013 से ही कावथरानी को काली सूची में डाला है

By भाषा | Updated: April 11, 2020 14:00 IST

अमेरिकी सरकार हिजबुल्ला कमांडर को आतंकी घोषित कर रखा है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के शक्तिशाली नेता सुलेमानी को मार गिराया था। इसको लेकर अमेरिका और ईरान में कटुता बढ़ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कावथरानी इराक में लेबनानी शिया आंदोलन का एक वरिष्ठ अधिकारी है।अमेरिका ने 2013 से ही कावथरानी को आतंकवाद के लिए काली सूची में डाला हुआ है।

वाशिंगटनः अमेरिका ने लेबनानी हिजबुल्ला कमांडर मुहम्मद कावथरानी की गतिविधियों, नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में कोई भी जानकारी देने पर एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की।

कमांडर पर इराक में ईरान समर्थित समूहों को समन्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘कावथरानी इराक में लेबनानी शिया आंदोलन का एक वरिष्ठ अधिकारी है, जिसने ईरान से जुड़े अर्धसैनिक समूहों के राजनीतिक समन्वयन के काम को संभाला है।

इस समूह का संचालन पहले कासिम सुलेमानी करता था।” ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के शक्तिशाली नेता सुलेमानी जनवरी की शुरुआत में बगदाद में अमेरिका के हमले में मारे गए थे। अमेरिका ने 2013 से ही कावथरानी को आतंकवाद के लिए काली सूची में डाला हुआ है।

अमेरिका का कहना है, ‘‘कावथरानी इराक सरकार के नियंत्रण के बाहर काम कर रहे समूहों के कार्यों में मदद पहुंचाता है, जिसने विरोध प्रदर्शनों को हिंसक ढंग से दबाया है और विदेशी राजनयिक मिशनों पर हमला किया है।’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय हिजबुल्ला को आतंकवादी संगठन की तरह देखता है। 

टॅग्स :अमेरिकाइराकईरानडोनाल्ड ट्रम्पआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल