लाइव न्यूज़ :

चीन ने दी अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को उड़ाने की 'धमकी', यूएस नेवी ने दिया मजेदार जवाब

By निखिल वर्मा | Updated: July 6, 2020 10:29 IST

दक्षिण चीन सागर के 90 फीसदी हिस्से पर चीन अपना दावा करता है. इस विवादित जल क्षेत्र के कई हिस्सों पर ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान और वियतनाम भी दावा करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण चीन सागर में हर साल 3 ट्रिलियन डॉलर के सामान की आवाजाही होती है.दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ाने के लिए अमेरिका और चीन दोनों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है.

कोरोना महामारी और पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद के चलते चीन दुनिया भर के देशों के निशाने पर है। दक्षिण चीन सागर (साउथ चाइना सी) में चीन के आक्रामक तेवरों का जवाब देने के लिए अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को तैनात किया है। अमेरिकी नौसेना ने 2014 के बाद पहली बार दक्षिण चीन सागर में दो बड़े एयरक्राफ्ट भेजे हैं। चीन का भारत के अलावा वियतनाम, जापान जैसे पड़ोसी देशों से सीमा विवाद चल रहा है। इस बीच ने दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र में चीन का सैन्य अभ्यास जारी है। चीन जिस पारासेल आइलैंड के पास ये सैन्य अभ्यास कर रहा है, वियतनाम उस पर दावा करता रहा है।

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन के दक्षिण चीन सागर में तैनाती पर चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने यूएस को भी 'धमकी' दी थी। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि चीन की सेना की किलर मिसाइलें डोंगफेंग-21 और डोंगफेंग-25 अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को तबाह कर सकती हैं। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में तैनात अमेरिका के विमानवाहक पोत चीनी सेना की जद में हैं। चीनी सेना इन्‍हें बर्बाद कर सकती है। 

चीन की इस 'धमकी' पर यूएस नेवी ने चटकारे लिए हैं। अमेरिकन नेवी ने जवाब दिया, 'और फिर भी वे (यूएस नेवी के जहाज) वही हैं। एयरक्राफ्ट कैरियर्स, दक्षिणी चीन सागर के अंतरराष्ट्रीय सीमा में घूम रहे हैं। यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन हमारे विवेक से भयभीत नहीं हैं।'

चीन से जंग का खतरा, हजारों सैनिक भेज रहे अमेरिका और ब्रिटेन

भारत समेत एशिया में पड़ोसी देशों के साथ चीन की बढ़ती दादागिरी को देखते हुए अमेरिका ने ड्रैगन से मुकाबले के लिए कमर कस ली है। अमेरिका अपने हजारों सैनिकों को जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया से तक पूरे एशिया में तैनात करने जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इंडो-पैसफिक इलाके में शीत युद्ध के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण भूराजनैतिक चुनौती है। इस तैनाती के बाद अमेरिकी सेना अपने वैश्विक दबदबे को फिर से कायम करेगी।

उधर, ब्रिटेन भी अपने हजारों कमांडो स्वेज नहर के पास तैनात कर रहा है। अमेरिका जर्मनी में तैनात अपने हजारों सैनिकों को एशिया में तैनात करने जा रहा है। ये सैनिक अमेरिका के गुआम, हवाई, अलास्का, जापान और ऑस्ट्रेलिया स्थिति सैन्य अड्डों पर तैनात किए जाएंगे।

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल