लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने बाइडन से भारत को और मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 09:17 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 मई अमेरिकी सांसद हेली स्टीवंस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह कोविड-19 महामारी की भयावह दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत को और अधिक सीधी सहायता मुहैया करवाएं।

स्टीवंस ने पत्र में लिखा, ‘‘बीते हफ्ते भारत में कोरोना वायरस के प्रतिदिन 4,00,000 से अधिक मामले सामने आए। चार मई को वहां 3,786 संक्रमितों की मौत हुई और कुल मृतक संख्या 2,26,188 पर पहुंच गई। मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के कारण वहां की स्वास्थ्य प्रणाली पर बहुत भार पड़ा, अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं और ऑक्सीजन की कमी है। भारत को ऑक्सीजन, उपचार व्यवस्था एवं टीकों की बहुत आवश्यकता है।’’

भारत को 10 करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता पहुंचाने के लिए बाइडन का आभार जताते हुए स्टीवंस ने व्हाइट हाउस से भारत के अस्पतालों में और अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सीजन संयंत्र, रेमडेसिविर, टोसिलिजुमैब और वेंटिलेटर भेजने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में आप हालात का आकलन लगातार कर रहे हैं, ऐसे में मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि उपरोक्त आवश्यकताओं की पूर्ति करने पर विचार करें। जब तक भारत में कोविड-19 का प्रकोप बना रहेगा, तब तक वायरस के नए-नए स्वरूपों की उत्पत्ति का भी जोखिम रहेगा, जिससे टीकाकरण के बावजूद अमेरिका में भी गंभीर खतरा रह सकता है। वायरस को सभी ओर से उखाड़ फेंकने के लिए हमें अपना योगदान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?