लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद का दावा- Huawei को जगह दिलाने के लिये भारत को ब्लैकमेल कर रहा है चीन

By भाषा | Updated: August 7, 2019 12:00 IST

अमेरिकी सांसद जिम बैंक्स ने कहा, ‘‘चीन अब भारत को अपनी 5जी संरचना में हुवावेई को जगह देने के लिये ब्लैकमेल कर रहा है, वे कोई सीमा जानते ही नहीं हैं।’’

Open in App

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने मंगलवार को कहा कि चीन 5जी की बुनियादी संरचना में हुवावेई को भागीदारी दिलाने के लिये भारत को ब्लैकमेल कर रहा है। अमेरिका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हुवावेई पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका अन्य देशों को भी हुवावेई के उपकरण इस्तेमाल करने से मना कर रहा है। अमेरिकी सांसद जिम बैंक्स ने कहा, ‘‘चीन अब भारत को अपनी 5जी संरचना में हुवावेई को जगह देने के लिये ब्लैकमेल कर रहा है, वे कोई सीमा जानते ही नहीं हैं।’’

हालांकि चीन ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि हुवावेई को लेकर भारत स्वतंत्र और वस्तुनिष्ठ होकर निर्णय लेगा। एक अन्य अमेरिकी सांसद मार्शा ब्लैकबर्न ने आरोप लगाया कि चीन और हुवावेई की कोशिश है कि वे जासूसी करने वाली अपनी तकनीक अमेरिका एवं सहयोगी देशों में भेजें। 

टॅग्स :चीनइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल