लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के खौफ की वजह से ये बिजनेसमैन बनवा रहा था गुप्त सुरंग, पहुंच गया जेल    

By भाषा | Updated: June 3, 2018 13:08 IST

रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को जब सुनवाई के दौरान ग्रैंड जूरी ने आरोपी को मामले में दोषी पाया तो बेकविट के वकील रॉबर्ट बोनसिब ने दलील दी कि बेकविट का 'व्यवहार असामान्य' है।

Open in App

वाशिंगटन, 03 जून: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के पास अपने घर में उत्तर कोरिया के डर से सुरंग बनवा रहे एक करोड़पति व्यक्ति पर इसका निर्माण करने वाले कामगार की हत्या का आरोप है। आरोपी व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाना है। डब्ल्यूआरसी-टीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी डेनियल बेकविट करोड़पति और शेयर बाजार कारोबारी है। उसने 1 लाख  डॉलर का मुचलका भरा है और उसे सोमवार सुबह हिरासत से रिहा कर दिया जाएगा।

बेकविट (27) पर सितंबर 2017 में असकिया खाफरा (21) की मौत के संबंध में सेकंड डिग्री हत्या (दो हत्या के समान सजा) और गैर इरादतन हत्या के आरोप हैं। खाफरा जब बेकविट के घर के अंदर तहखाने में सुरंग खोद रहा था तभी गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। बेकविट वाशिंगटन के उपनगर मेरिलैंड के मेथेसडा में रहता है।

रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को जब सुनवाई के दौरान ग्रैंड जूरी ने आरोपी को मामले में दोषी पाया तो बेकविट के वकील रॉबर्ट बोनसिब ने दलील दी कि बेकविट का 'व्यवहार असामान्य' है। बोनसिब ने बताया कि बेकविट को आठ जून को अदालत में पेश किया जाना है।

उन्होंने दलील दी कि बेकविट अंतरराष्ट्रीय तनावों और उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे से चिंतित है। इसलिए वह एक सुरक्षित सुरंग बनवाना चाहता है।

टॅग्स :उत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH