लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना ने अभी तक 3,200 से अधिक लोगों को काबुल से निकाला : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: August 18, 2021 10:15 IST

Open in App

अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद अभी तक काबुल से 3,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है जिनमें से 1,100 लोगों को तो मंगलवार को निकाला गया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘‘आज अमेरिका के सैन्य विमान 13 उड़ानों से करीब 1,100 अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी के स्थायी निवासियों और उनके परिवारों को लेकर आए। हमें इस संख्या के बढ़ने की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी तक 3,200 से अधिक लोगों को बाहर निकाला है जिसमें हमारे कर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा हमने अफगानिस्तान के करीब 2,000 विशेष आव्रजकों को भी अमेरिका में नयी जगहों पर बसाया है।’’ इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान ने कहा, ‘‘हम देश से आ रहे सैन्य मालवाहक विमान में औसतन 300 यात्रियों को लाएंगे।’’उन्होंने उन खबरों का जिक्र किया कि काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने की कोशिश करते हुए कुछ नागरिकों को रोका गया, उन्हें वापस भेजा गया या कुछ को तो पीटा भी गया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हवाईअड्डे पर पहुंच रहे हैं। इस बीच, सदन की विदेश मामलों की समिति के रिपब्लिकन सदस्यों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से यह वादा करने का अनुरोध किया कि वह काबुल से तब तक लोगों को बाहर निकालना जारी रखेंगे जब तक सभी अमेरिकी नागरिक और उसके सभी अफगान साझेदार सुरक्षित देश से बाहर न आ जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल