लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने कोविड-19 टीकों पर अस्थायी ट्रिप्स छूट के लिए बाइडन की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 09:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात मई अमेरिकी सांसदों ने कोरोना वायरस रोधी टीकों के निर्माण और वितरण में तेजी लाने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) के कुछ नियमों में अस्थायी छूट देने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रशंसा की है।

कांग्रेस सदस्य जेम्स क्लाइबर्न ने कहा कि इस घोषणा से अन्य देशों के कमजोर वर्गों को न केवल मदद मिलेगी बल्कि सभी अमेरिकियों को भी वायरस के अन्य स्वरूपों के खतरों से रक्षा मिलेगी।

कोरोना वायरस संकट पर चयन उपसमिति के अध्यक्ष क्लाइबर्न ने कहा, ‘‘मैं अति आवश्यक कोरोना वायरस टीके को दुनियाभर में लोगों तक पहुंचाने में तेजी लाने के लिए कुछ बौद्धिक संपदा नियमों में अस्थायी छूट के समर्थन की घोषणा पर बाइडन-हैरिस प्रशासन की प्रशंसा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी वैश्विक संकट है और इसके वैश्विक समाधान की आवश्यकता है। हमने देखा है कि इस वायरस ने दुनियाभर के देशों को बर्बाद किया है। यह स्पष्ट है कि वायरस के कहीं भी प्रसार से संक्रमण से पूरी तरह उबरने की हमारी क्षमता को खतरा है।’’

प्रभावशाली डेमोक्रेटिक सांसद फ्रैंक पैलोन ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताइ की घोषणा का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका को यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए कि टीके जल्द से जल्द दुनियाभर में उपलब्ध हों।’’

वहीं, दूसरी ओर ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने एक संपादकीय में इस कदम के लिए बाइडन की आलोचना की है।

इसमें पूछा गया, ‘‘भविष्य की चिकित्सा पद्धतियों में कौन निवेश करेगा जब व्हाइट हाउस अन्य सरकारों की इसे चुराने में मदद कर रहा है।’’

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विश्व व्यापार संगठन को एक प्रस्ताव दिया है जिसमें दवा कंपनियों को कम आय वाले देशों में कोविड-19 टीका और इलाज की बौद्धिक संपदा उन्हें सौंपने का अनुरोध किया गया है। 100 अन्य कम आय वाले देशों ने इस छूट का समर्थन किया है। साथ ही 100 से अधिक डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब