लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने चीन की धमकाने की रणनीति के प्रभावों से निपटने संबंधी विधेयक पेश किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 13:00 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 फरवरी अमेरिकी सीनेटरों ने अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ चीन की सेंसरशिप और धमकी देने वाली उसकी रणनीतियों के प्रभावों से निपटने और उन पर नजर रखने के लिए एक विधेयक पेश किया है।

इस विधेयक को बुधवार को पेश किया गया। इस विधेयक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से एक ‘चीनी सेंसरशिप निगरानी एवं कार्य समूह’ स्थापित करने को कहा गया है, ताकि अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों पर चीन की सेंसरशिप के प्रभावों को बेहतर तरीके से समझने और उनसे निपटने की रणनीति के क्रियान्वयन में मदद मिल सके और इस दिशा में हुई प्रगति पर नजर रखी जा सके।

सीनेट विदेशी संबंध समिति के सदस्य जेफ मार्कले के अलावा सांसदों मार्को रुबियो, एजिलाबेथ वारेन और जॉन कार्निन ने यह विधेयक पेश किया।

इसके अलावा, विधेयक में चीन की सेंसरशिप एवं धमकाने वाली रणनीति और अमेरिका पर उसके प्रभाव से जुड़े प्रमुख चलन एवं पद्धतियों की जानकारी हासिल करने के लिए एक अनुसंधान संगठन या संघ द्वारा वित्त पोषित अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने की बात की गई है।

मार्कले ने कहा, ‘‘अमेरिकियों और हमारी कंपनियों पर चीन की सेंसर व्यवस्था और उसकी धमकाने की रणनीति के प्रभावों पर नजर रखना और उनसे निपटना अहम है, ताकि हम अपनी आजादी की रक्षा करने की रणनीति बना सकें और इस आजादी को दबाने या उसे नष्ट करने वालों को जवाबदेह बना सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा