लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी महिला सांसद कैटी हिल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सहयोगी से शारीरिक संबंध बनाने का लगा था आरोप

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 29, 2019 13:52 IST

Katie Hill: अमेरिकी सांसद केटी हिल ने अपने सहयोगी के साथ कथित अफेयर के आरोपों के मामले में जांच शुरू होने बाद दिया सदन से इस्तीफा

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी डेमोक्रेट सांसद केटी हिल ने अफेयर के आरोपों के बीच दिया इस्तीफाकेटी हिल पर अपने सहयोगी के साथ अफेयर के बाद हो रही उनके खिलाफ जांच

अपने स्टाफ के साथ कथित अफेयर के मामले में हाउस एथिक्स कमिटी की जांच का सामना कर रही अमेरिकी सांसद केटी हिल ने सदन (कांग्रेस) से इस्तीफा दे दिया है। 

नवंबर 2018 में दक्षिण कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद चुनी गईं 32 वर्षीय केटी ने ट्विटर पर पोस्ट किए अपने इस्तीफे में कहा है कि उनका मानना है कि ये उनके क्षेत्र, समुदाय और देश के लिए बेहतर था।

केटी हिल पर अपने सहयोगी के साथ कथित अफेयर का आरोप

हिल के खिलाफ एथिक्स कमिटी की ये जांच कंजर्वेटिव ब्लॉग रेडस्टेट (Redstate) की उस रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें हिल पर उनके कांग्रेस के एक सहयोगी के साथ कथित अफेयर का आरोप लगाया गया था। 

हिल ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें उन पर अपने ऑफिस में ही अपने सहयोगी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था। 

केटी हिल पर एक महिला और उसके पति के साथ रोमांस में शामिल होने का आरोप

इसी रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि, केटी हिल, जोकि बाइसेक्शुअल हैं, वह एक फीमेल कैंपेन स्टाफ सदस्य और उसके पति के साथ तीन-तरफा सहमति वाले रोमांस में भी शामिल थीं। इस रिपोर्ट में हिल की न्यूड तस्वीरें भी प्रकाशित की गई थीं। हिल ने ऑनलाइन न्यूड तस्वीरें प्रकाशित करने के मामले में पुलिस को जांच करने को कहा है।

हिल ने अपने सहयोगी के साथ अफेयर की खबरों का खंडन किया है। अपने सहयोगी के साथ अफेयर सदन के नियमों का उल्लंघन है। एथिक्स कमिटी ने कहा है कि हिल के खिलाफ जांच शुरू करने का ये मतलब कतई नहीं है कि कोई उल्लंघन हुआ है।

केटी हिल ने 2018 में महिला के साथ अफेयर की बात स्वीकार

बुधवार को सदन की जांच शुरू होने से पहले केटी हिल ने अपने समर्थकों को भेजे पत्र में 2018 में एक महिला कैंपेन स्टाफ सदस्य से अफेयर की बात स्वीकार की थी, जिसे उन्होंने 'अनुचित' करार दिया। 

जिस अफेयर की केटी हिल ने पुष्टि की है, वह उनके निर्वाचित होने से पहले का है, ऐसे में वह निजी संबंधों के सदन के नियमों के दायरे से बाहर आता है।

केटी हिल ने अपने पति पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है, जिनके साथ वह तलाक की प्रक्रिया में शामिल हैं। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा