लाइव न्यूज़ :

यूएस-ईरान तनाव मामला: अमेरिका ने अपने अधिकारियों को तत्काल इराक छोड़ने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: May 15, 2019 14:14 IST

अमेरिका की ओर से यह निर्देश पिछले हफ्ते के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि उसे ईरान की ओर से नये खतरे की सूचना  मिली है जिसमें अमेरिकी और अमेरिकी रूचि वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने इराक से अपने सरकारी कर्मचारियों को बाहर निकलने को कहा अमेरिका ने इराक के अपने दूतावास की वेबसाइट पर जारी किया निर्देश ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध को लागू करने के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है

अमेरिका ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अपने सभी गैर-जरूरी, गैर-तात्कालिक सरकारी कर्मचारियों को इराक छोड़ने के निर्देश जारी किये हैं। इराक के अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट पर जारी 'अलर्ट' के अनुसार कहा गया है कि कर्मचारियों को जितनी जल्दी हो सके इराक छोड़ना शुरू कर देना चाहिए।

अमेरिका ये निर्देश इस लिहाज से अहम है कि इराक दरअसल ईरान का पड़ोसी देश है। अमेरिका की ओर से यह निर्देश पिछले हफ्ते के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि उसे ईरान की ओर से नये खतरे की सूचना  मिली है जिसमें अमेरिकी और अमेरिकी रूचि वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिका ने बढ़ते तनाव के बीच रविवार को अपने नागरिकों को इराक नहीं जाने की सलाह भी जारी की थी। 

ईरान- अमेरिका के बीच जंग का खतरा!

वैसे, इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ कोई युद्ध नहीं होने जा रहा। यह जानकारी उनकी अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

सरकारी अधिकारियों को दिए एक भाषण में खामेनी ने कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच जो हुआ वह एक सैन्य मुठभेड़ के बजाय संकल्प का परीक्षण था। खामेनी डॉट आइआर वेबसाइट ने उनके हवाले से कहा है कि कोई युद्ध नहीं होने जा रहा है। ना तो हम और ना ही वह (अमेरिका) युद्ध चाहता है। वे जानते हैं कि यह उनके हित में नहीं है। 

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान से युद्ध नहीं चाहता। हालांकि उन्होंने कहा कि तेहरान पर दबाव बनाकर रखा जाएगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोमवार को उस खबर को खारिज कर दिया कि वह ईरान पर दबाव बनाने के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में सैनिकों को भेजने से इनकार नहीं किया। 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बराक ओबामा प्रशासन के दौरान ईरान के साथ किये गये न्यूक्लियर डील के खत्म किये जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान पर कठोर प्रतिबंध लगा दिये हैं। साथ ही अमेरिका ने भारत-चीन सहित कई देशों को ईरान से तेल खरीदने को लेकर दी गई छूट खत्म कर दी है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमेरिकाईरानइराक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल