लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-ईरान तनावः 2015 के परमाणु समझौते से इतर किसी मांग को स्वीकार नहीं करेगा

By भाषा | Updated: August 25, 2020 19:43 IST

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ईरान के दौरे पर हैं। ग्रोसी उन स्थलों का दौरा करने देने के लिए दबाव बनाने के वास्ते सोमवार को ईरान पहुंचे जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वहां ईरानी अधिकारियों ने संग्रहित या इस्तेमाल की गई अघोषित परमाणु सामग्री रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान 2015 के परमाणु समझौते के प्रति अपनी कटिबद्धताओं से परे किसी अतिरिक्त मांग को स्वीकार नहीं करेगा।तेहरान दौरा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका कह रहा है कि ईरान विश्व शक्तियों साथ किए गए परमाणु समझौते का उल्लंघन कर रहा है।संयुक्त राष्ट्र को उसपर प्रतिबंध लगाने चाहिए। ट्रंप प्रशासन दो साल पहले एकतरफा ढंग से इस समझौते से अलग हो गया था।

तेहरानः ईरान के शीर्ष परमाणु अधिकारी अली अकबर सालेही ने मंगलवार को घोषणा की कि ईरान 2015 के परमाणु समझौते के प्रति अपनी कटिबद्धताओं से परे किसी अतिरिक्त मांग को स्वीकार नहीं करेगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने यह जानकारी दी।

सालेही ने यह बात तब कही जब अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ईरान के दौरे पर हैं। ग्रोसी उन स्थलों का दौरा करने देने के लिए दबाव बनाने के वास्ते सोमवार को ईरान पहुंचे जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वहां ईरानी अधिकारियों ने संग्रहित या इस्तेमाल की गई अघोषित परमाणु सामग्री रखी है।

उनका तेहरान दौरा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका कह रहा है कि ईरान विश्व शक्तियों साथ किए गए परमाणु समझौते का उल्लंघन कर रहा है और संयुक्त राष्ट्र को उसपर प्रतिबंध लगाने चाहिए। ट्रंप प्रशासन दो साल पहले एकतरफा ढंग से इस समझौते से अलग हो गया था। इरना के अनुसार अली अकबर सालेही ने तेहरान में ग्रोसी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया। एजेंसी के अनुसार सालेही ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर ईरान अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं से परे किसी मांग को स्वीकार नहीं करेगा।

हम अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर काम करते हैं।’’ ग्रोसी ने एक ट्वीट में माना कि मंगलवार को उनकी सालेही से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान में आईएईए के प्रमाणन गतिविधि मानकों पर समझौते के लिए काम कर रहे हैं।’’

वहीं, सालेही ने कहा कि ईरान और आईएईए के बीच एक ‘‘नए अध्याय’’ की शुरुआत हुई है और ग्रोसी से उनकी ‘‘रचनात्मक’’ बात हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष आगे के सहयोग को लेकर एक संयुक्त बयान पर काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."