लाइव न्यूज़ :

US हाउस स्पीकर नैन्सी पैलोसी ने फाड़ी राष्ट्रपति ट्रंप के स्पीच की कॉपी, देखें विडियो

By स्वाति सिंह | Updated: February 5, 2020 12:16 IST

संसद में जैसे ही ट्रंप का भाषण खत्म हुआ सभी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। इसी बीच नैन्सी अपनी सीट पर खड़ी हुईं और डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कॉपी को फाड़ दी, जिसके बाद सदन में हूटिंग भी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 'स्टेट ऑफ द यूनियन' को संबोधित किया।हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ट्रंप की स्पीच के बाद स्पीच की कॉपी फाड़ दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को 'स्टेट ऑफ द यूनियन' को संबोधित किया। इस दौरान अमेरिका में हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्पीच के बाद स्पीच की कॉपी फाड़ दी। बता दें कि बुधवार को ट्रंप वॉशिंगटन डीसी में अपना तीसरा 'स्टेट ऑफ द यूनियन अड्रेस' भाषण दे रहे थे। भाषण की कॉपी फाड़ते हुए नैन्सी पैलोसी का एक विडियो सामने आया है।

हालांकि, इस विडियो को देखने से पता चलता है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने नैन्सी को कॉपी फाड़ते हुए नहीं देखा है। आज संसद में जैसे ही ट्रंप का भाषण खत्म हुआ सभी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। इसी बीच नैन्सी अपनी सीट पर खड़ी हुईं और डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कॉपी को फाड़ दी, जिसके बाद सदन में हूटिंग भी हुई।

वहीं, जब जब मौजूद संवाददाताओं ने उनसे इसका कारण पूछा तो नैन्सी ने बताया 'यह विकल्प ज्यादा शालीन था। यह एक बेहद बेकार स्पीच थी।' इस घटना को वाइट हाउस ने 'उनकी विरासत' करार दिया है। जबकि सभा खत्म होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक मीम ट्वीट कर नैन्सी पैलोसी पर निशाना साधा। मीम में एक कार्टून रोते हुए एक कागज़ को फाड़ रहा है। इसके अलावा एक अन्य विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप ने नैन्सी पैलोसी से हाथ मिलाने से इनकार किया है।

बता दें कि नैन्सी पेलौसी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अनबन की खबरें बेहद लम्बे समय से चल रही है। नैन्सी पैलोसी की तमाम कोशिशों के बाद ही अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पास हो पाया था। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ में कहा कि राष्ट्रपति पद पर उनके तीन साल के कार्यकाल में अमेरिका उस रफ्तार से आगे बढ़ा है, जिसकी कुछ समय पहले तक कल्पना करना मुश्किल था। राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करने के लिए मजबूत आधार तैयार करते हुए ट्रंप ने दोनों सदनों के सांसदों से कहा कि अमेरिका का बड़ा, बेहतर और पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का सपना वापस लौट आया है। 

उन्होंने तीन साल के अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए और अगले कार्यकाल के अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा, ''तीन साल पहले हमने 'ग्रेट अमेरिकन कमबैक' की शुरुआत की थी। आज रात, मैं उसके अद्भुत नतीजे साझा करने के लिए आपके समक्ष खड़ा हूं।'' 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?