अमेरिकी सदन में 2002 के इराक युद्ध मंजूरी को रद्द करने की संभावना

By भाषा | Published: June 17, 2021 12:18 PM2021-06-17T12:18:46+5:302021-06-17T12:18:46+5:30

US House likely to revoke 2002 Iraq war clearance | अमेरिकी सदन में 2002 के इराक युद्ध मंजूरी को रद्द करने की संभावना

अमेरिकी सदन में 2002 के इराक युद्ध मंजूरी को रद्द करने की संभावना

वाशिंगटन, 17 जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के समर्थन के साथ डेमोक्रेटिक की अगुवाई में सदन के इराक में सेना के इस्तेमाल के लिए 2002 की मंजूरी को रद्द करने वाले विधेयक को पारित करने की संभावना है।

सीनेट के बहुसंख्यक नेता चक शुमर ने कहा कि वह इस साल सीनेट में इस कानून को लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इराक युद्ध को खत्म हुए करीब एक दशक हो चुका है। 2002 में दी गई इस मंजूरी की 2021 में कोई आवश्यकता नहीं है।’’

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि वह सदन के विधेयक का समर्थन करता है और उसने कहा कि अभी चल रही कोई भी सैन्य गतिविधि 2002 की इस मंजूरी पर निर्भर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US House likely to revoke 2002 Iraq war clearance

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे