लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री जेवियर बेसेरा हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, जर्मन यात्रा पर गए नेता में पाए गए थे कोविड के लक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 12:14 IST

गौरतलब है कि इससे पहले, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी और व्हाइट हाउस के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूएस के स्वास्थ्य मंत्री जेवियर बेसेरा को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई है। वे जर्मनी की यात्रा पर थे जब उनके संक्रमित होने की पुष्टी हुई है। इससे पहले यूएस के कई और नेता भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

बर्लिन:अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री जेवियर बेसेरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा (एचएचएस) मंत्रालय की प्रवक्ता सारा लवहेम ने बताया कि बर्लिन यात्रा के दौरान बेसेरा बुधवार को संक्रमित पाए गए हैं। बेसेरा का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उनमें सक्रमण के मामूली लक्षण हैं। आपको बता दें कि बर्लिन पहुंचने से पहले बेसेरा ने इंडोनेशिया के बाली में भी स्वास्थ्य मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लिया था। 

पिछले गुरूवार को व्हाइट हाउस गए थे जेवियर बेसेरा

एचएचएस की प्रवक्ता लवहेम ने बताया कि वह पृथक रहकर अपना काम जारी रखेंगे। बताया जा रहा है कि बेसेरा गत गुरूवार को आखिरी बार व्हाइट हाउस गए थे। इसलिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनका निकट सम्पर्क नहीं माना जा रहा है। इसके बाद बेसेरा गुरूवार और शुक्रवार को जी-7 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने बर्लिन पहुंचे थे। 

जर्मनी के तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है सामने

बेसेरा ने मंगलवार को जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री कार्ल एल से मुलाकात की थी। उन्होंने जर्मनी की रोग नियंत्रण एजेंसी के प्रमुख लोथर वीलर से भी मुलाकात की थी। इन दोनों के कार्यालयों ने अभी तक मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

यूएस के कई नेता हो चुके है संक्रमित

आपको बता दें कि इससे पहले, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी और व्हाइट हाउस के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

एशले भी हुई थी कोरोना वायरस से संक्रमित

यही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एवं प्रथम महिला जिल बाइडन की बेटी एशले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी जिसके कारण वह अपनी मां जिल बाइडन के साथ लातिन अमेरिका की यात्रा पर नहीं जा पाई थी। प्रथम महिला जिल बाइडन के प्रवक्ता माइकल लारोसा ने बताया कि बाइडन दंपति को उनका निकट सम्पर्क नहीं माना जा सकता। 

इस पर बोलते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने बताया कि ‘‘कई दिन’’ पहले एशले ने राष्ट्रपति और प्रथम महिला से मुलाकात की थी। जिल बाइडन के बुधवार को इक्वाडोर के लिए रवाना होने से पहले एशले बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की गई। 

टॅग्स :USAजो बाइडनकमला हैरिसजर्मनीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल