लाइव न्यूज़ :

US: अज्ञात बंदूकधारी का आतंक, पुलिसकर्मी को मारी गोली, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 10:16 IST

US: पुलिस के मुताबिक, डेलावेयर के विलमिंगटन डीएमवी में एक सशस्त्र ग्राहक ने एक राज्य पुलिसकर्मी पर घात लगाकर हमला किया और उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गोली मारकर मार डाला गया।

Open in App

US: अमेरिका के विलमिंग्टन शहर में मोटर वाहन विभाग (डीएमवी) के भीतर एक बंदूकधारी ने डेलवेयर राज्य के पुलिसकर्मी (ट्रूपर) की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बंदूकधारी ने पहले पुलिसकर्मी पर गोली चलायी जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी ने पास खड़े एक कर्मचारी को सुरक्षित स्थान पर धकेल दिया। इसके बाद हमलावर ने उस पर दोबारा गोली चलायी जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद एक अन्य पुलिस अधिकारी ने हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया।

राज्य पुलिस ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिसकर्मी ‘रिसेप्शन डेस्क’ पर ड्यूटी पर था तभी 44 वर्षीय हमलावर अंदर आया, उसके पास पहुंचा और उस पर गोली चला दी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान अभी उजागर नहीं की गयी है। हमलावर और पुलिसकर्मी दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राज्य पुलिस के कर्नल विलियम डी. क्रॉटी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने एक भाई, एक बेटा, एक सबसे अच्छा दोस्त, एक कोच, एक पति और एक पिता खो दिया है। उनके अंतिम कार्य एक नायक जैसे थे- एक ऐसे नायक के, जिसने आज दूसरों की जान बचाई और इसके लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।’’ डेलवेयर के डीएमवी ने पूरे राज्य में अपने कार्यालयों को बंद कर दिया है।

टॅग्स :USनिशानेबाजीक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल