लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता दी

By भाषा | Updated: May 20, 2021 09:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता दीदूसरे देशों को आठ करोड़ टीकों का वितरण करने के बारे अमेरिकास्वास्थ्य संबंधी सामान, ऑक्सीजन और एन95 मास्क, रैपिड जांच किट और दवाएं शामिल

वाशिंगटन: अमेरिका ने अभी तक भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता मुहैया कराई है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे देशों को आठ करोड़ टीकों का वितरण करने के बारे में वह जल्द ही फैसला लेगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में व्हाइट हाउस विदेश प्रेस समूह के सदस्यों से कहा, ‘‘अभी तक अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता पहुंचाई है जिनमें अमेरिका की संघीय और राज्य सरकारों, अमेरिकी कंपनियों तथा संगठनों और नागरिकों द्वारा दिया गया योगदान शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन अब उन अन्य दक्षिण एशियाई देशों को सहायता देने पर काम कर रहा है जो कोविड-19 महामारी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हवाई मार्ग से सात खेप भेजी हैं जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सामान, ऑक्सीजन और एन95 मास्क, रैपिड जांच किट और दवाएं शामिल हैं।’’

साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कोविड-19 की आठ करोड़ खुराकों की बात करते हैं तो इसमें छह करोड़ एस्ट्राजेनेका और दो करोड़ मान्यता प्राप्त तीन अन्य टीके हैं। अभी अंतर-एजेंसी प्रक्रिया के जरिए काम चल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोग जिस स्थिति से गुजरे, वह निश्चित तौर पर हमारे दिमाग में हैं लेकिन दुनिया में और भी कई देश तथा क्षेत्र हैं जो इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं तथा उन्हें भी मदद की जरूरत है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इस पर और काम कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल