लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने की निर्मला सीतारमण से बात

By भाषा | Updated: March 16, 2021 08:37 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 मार्च अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर बातचीत कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका की सराहना की और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा की।

इस साल जनवरी में अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद येलेन ने सीतारमण से पहली बार फोन पर बात की है।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ‘‘फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कोविड-19 महामारी से दुनिया के मजबूती से उबरने में सहयोग देने, असमानता का मुकाबला करने और साहसिक जलवायु एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए निकटता से मिलकर काम करने की मंशा जताई।’’

उसने बताया कि येलेन ने कोविड-19 से मुकाबले में अहम साझेदार के तौर पर भारत की भूमिका की सराहना की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ मंत्री (येलेन) साझा प्राथमिकताओं के लिए काम करने की खातिर सीतारमण के साथ द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग करने को इच्छुक हैं।’’

भारत के वित्त मंत्रालय ने भी कई ट्वीट किया, ‘‘ वित्त मंत्री सीतारमण की अमेरिकी की वित्त मंत्री येलेन के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर रचनात्मक चर्चा हुई। येलेन ने टीका विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में भारत के योगदान की सराहना की।’’

मंत्रालय ने बताया कि सीतारमण ने येलेन को ‘‘सोच-विचार कर तैयार किए गए 1,900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज’’ के लिए बधाई दी और सीतारमण तथा येलेन के बीच जी20 सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग के जरिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना