लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: फेडरल एजेंसी ने शुरू की चर्च के पादरियों द्वारा यौन उत्पीड़न मामले की जाँच

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 19, 2018 16:37 IST

पश्चिमी पेनसिल्वेनिया में ग्रीन्सबर्ग डायोसिस ने भी पुष्टि की है कि उसे समन जारी किया गया है जो ग्रांड जूरी रिपोर्ट में वर्णित किए गए भयावह दुराचार को ध्यान में रखते हुए बिलकुल भी चौंकाने वाला नहीं है।

Open in App

न्यूयॉर्क, 19 अक्टूबर (एएफपी) अमेरिका ने कैथोलिक पादरियों द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न मामले में पेनसिल्वेनिया के डायोसिस को समन जारी कर पहली बार इस संबंध में संघीय जांच शुरू कर दी है। राज्य में लंबे वक्त तक हुए इन यौन उत्पीड़न के मामलों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित होने के दो महीने बाद यह कार्रवाई हुई है।

फिलाडेल्फिया आर्चडायोसिस ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर पुष्टि की उसे, “संघीय ग्रांड जूरी द्वारा जारी एक समन प्राप्त हुआ है जिसमें कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है।” 

उसने कहा, “आर्चडायोसिस इस संबंध में अमेरिकी न्याय मंत्रालय के साथ सहयोग करेगा।” 

पश्चिमी पेनसिल्वेनिया में ग्रीन्सबर्ग डायोसिस ने भी पुष्टि की है कि उसे समन जारी किया गया है जो ग्रांड जूरी रिपोर्ट में वर्णित किए गए भयावह दुराचार को ध्यान में रखते हुए बिलकुल भी चौंकाने वाला नहीं है।

डायोसिस ने कहा, “पीड़ित, पादरी और लोग इस बात के सबूत देखना चाहते हैं कि प्रत्येक डायोसिस ने बच्चों को सुरक्षित करने के लिए व्यापक, निर्णायक एवं प्रभावी कार्रवाई की है।” 

राज्य के छह अन्य डायोसिस से तत्काल टिप्पणी नहीं हासिल की जा सकी लेकिन अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि पांच ने पुष्टि की है कि उन्हें संघीय समन प्राप्त हुए हैं और वे जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नचर्चअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट