लाइव न्यूज़ :

US Elections: मेलानिया ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चुनाव में हार मानने की सलाह, रिपोर्ट का दावा

By स्वाति सिंह | Updated: November 9, 2020 12:38 IST

ट्रंप का आरोप है कि एक नेटवर्क डेमोक्रेट की मदद कर रहा है। उन्होंने कोर्ट में नतीजों को चुनौती देने की बात भी कही है। बाइडेन और ट्रंप के बीच राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर थी, लेकिन पेनसिल्वेनिया में जीत के साथ बाइडेन ने 270 के बहुमत से कहीं ज्यादा वोट जुटा लिए

Open in App
ठळक मुद्दे जो बाइडन ने 270 से ज्यादा निर्वाचक वोट के साथ बहुमत हासिल किया है। डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी उनसे चुनाव में हार स्वीकार करने की सलाह दी है।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन ने 270 से ज्यादा निर्वाचक वोट के साथ बहुमत हासिल किया है। लेकिन वावजूद इसके डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी उनसे चुनाव में हार स्वीकार करने की सलाह दी है। 

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मेलानिया ने खुले तौर पर चुनाव को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन उन्होंने निजी तौर पर ट्रंप को अपनी राय दी है। वहीं, ट्रंप के दामाद और उनके वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर पहले ही उनसे चुनाव नतीजे को स्वीकार करने का अनुरोध कर चुके हैं।

बता दें कि ट्रंप ने आखिरी बयान में कहा था, जो बाइडन  (Joe Biden) गलत तरीके से खुद को विजेता के तौर पर पेश कर रहे हैं और दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है। ट्रंप का आरोप है कि एक नेटवर्क डेमोक्रेट की मदद कर रहा है। उन्होंने कोर्ट में नतीजों को चुनौती देने की बात भी कही है।

बाइडन और ट्रंप के बीच राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर थी, लेकिन पेनसिल्वेनिया में जीत के साथ बाइडेन ने 270 के बहुमत से कहीं ज्यादा वोट जुटा लिए। बाइडन तीसरे प्रयास में राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं। 78 साल के बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति चुने गए हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."